{"_id":"5c212000bdec2256f20265d5","slug":"nineteen-half-encounter-by-police-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीनः कानपुर में 'अब तक 19' हाफ एनकाउंटर, ये है आगे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीनः कानपुर में 'अब तक 19' हाफ एनकाउंटर, ये है आगे की तैयारी
Tue, 25 Dec 2018 09:00 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। कानपुर में 'अब तक 19' हाफ एनकाउंटर हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी टार्गेट 100 अपराधियों को लंगड़ा करने का है। ताकि ये बदमाश अपराध से दूर हो सकें। यदि अपराध करें तो भाग न सकें। कानपुर में जरीब चौकी चौराहे के पास सोमवार सुबह सीसामऊ थाने की पुलिस की घेराबंदी पर शातिर अमरदीप उर्फ माइकल थापा ने गोली चला दी।
डेमो पिक
पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से अमरदीप घायल हो गया। उसका साथी राज कपूर भाग निकला। हैलट में उपचार के बाद शातिर को जेल भेज दिया गया।
डेमो पिक
सीओ सीसामऊ जनार्दन दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि दो बदमाश फजलगंज से अफीम कोठी की तरफ स्कूटी से जा रहे हैं। जरीब चौकी चौराहे के पास घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जिसमें एक गोली कर्नलगंज, बजरिया निवासी अमरदीप के बाएं पैर में लगी। उसका साथी बजरिया निवासी राज कपूर स्कूटी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मौके से चोरी की स्कूटी के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। सीओ के मुताबिक अमरदीप बजरिया थाने से लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। शहर के विभिन्न थानों में अमरदीप के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं के 16 मामले दर्ज हैं। हैलट के डॉक्टरों के स्वस्थ्य घोषित करने पर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डेमो पिक
मुठभेड़ पर पत्नी ने उठाया सवाल, हंगामा
एक बार फिर मुठभेड़ में बदमाश के पकड़े जाने के पुलिस के दावे पर सवाल उठा है। शातिर अमरदीप की पत्नी डॉली ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। साथ ही हैलट में हंगामा किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वॉयरल हुआ, तो पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर उसे अपने तरीके से समझाया। डॉली के मुताबिक अमरदीप शनिवार रात घर के बाहर आग ताप रहा था। तभी, पुलिस कर्मी अमरदीप को पकड़ कर ले गए थे।
एक बार फिर मुठभेड़ में बदमाश के पकड़े जाने के पुलिस के दावे पर सवाल उठा है। शातिर अमरदीप की पत्नी डॉली ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। साथ ही हैलट में हंगामा किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वॉयरल हुआ, तो पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर उसे अपने तरीके से समझाया। डॉली के मुताबिक अमरदीप शनिवार रात घर के बाहर आग ताप रहा था। तभी, पुलिस कर्मी अमरदीप को पकड़ कर ले गए थे।