फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस प्रताड़ना पर युवती के फांसी लगाने का मामला, दरोगा लाइन हाजिर, अफसरों ने दर्ज किए बयान

Sun, 09 Aug 2020 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in jalaun up after police harassment in police station
मृतका की फाइल फोटो, पीड़िता के घर पहुंचे सपाई और कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में पुलिस प्रताड़ना से तंग युवती की मौत के मामले में परिजनों को मजिस्ट्रेटी जांच का आश्वासन देते ही अफसर हरकत में आ गए। शनिवार रात ही आरोपी दरोगा योगेश पाठक को कोतवाली बुलाकर एक घंटे तक एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और एडीएम पीके सिंह ने बयान दर्ज किए।
girl committed suicide in jalaun up after police harassment in police station
पीड़िता के घर पहुंचे सपाई और कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
देर रात ही दोनों अधिकारी मृतका नीशू के घर पर भी पहुंचे और परिजनों के भी बयान दर्ज किए। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दें कि शनिवार सुबह नया राम नगर निवासी कल्लू की बेटी नीशू (21) ने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी।

 
girl committed suicide in jalaun up after police harassment in police station
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिसे पुलिस शुक्रवार को मोबाइल की दुकान में चोरी के शक में उसकी दो सहेलियों के साथ कोतवाली लाई थी। आरोप था कि नीशू के साथ-साथ उसकी दोनों सहेलियों मोहिनी और शिवानी को कोतवाली के कमरे में करीब आठ घंटे रखकर पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl committed suicide in jalaun up after police harassment in police station
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
देर रात तीनों युवतियों को शनिवार की सुबह फिर से कोतवाली आने की बात कहकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। जिससे ही क्षुब्ध होकर नीशू ने घर पर शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद नीशू के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया और कांग्रेसियों ने श्मशान घाट पर जाम भी लगाया था।

 
विज्ञापन
girl committed suicide in jalaun up after police harassment in police station
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नीशू के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार रात एडीएम और एएसपी सीधे कोतवाली पहुंचे, जहां आरोपी दरोगा को बुलाकर करीब घंटे भर तक पूछताछ की गई और बयान दर्ज किए गए। इसके बाद देर रात ही नीशू के परिवार वालों से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed