फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: नीशू खुदकुशी मामला, मौत पर सियासत गर्मायी, पहुंचे कांग्रेसी, सपाई और भाजपाई

Mon, 10 Aug 2020 01:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun
नीशू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जालौन में नीशू के घर रविवार को कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी के नेतृत्व में पहुंचा। कांग्रेसियों ने मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया।
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun
नीशू खुदकुशी मामला - फोटो : अमर उजाला
पार्टी नेताओं के मुताबिक घटना की मजिस्ट्रेटी नहीं बल्कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस मौेके पर पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला महासचिव दीपांशु समाधिया, चौधरी श्यामसुंदर, डॉ. रेहान सिद्दीकी, डा. नत्थू सिंह सेंगर, अमित पांडेय, शशि चौहान, शकुंतला पटेल आदि रहे। 
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun
पीड़िता के घर पहुंचे सपाई और कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
सपा ने आर्थिक मदद और कार्रवाई की मांग की
सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मृतका के घर पहुंचा और परिजनों से घटना की जानकारी की। जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन, इमरान उल्ला, सुनील पाल, दयाशंकर वर्मा, दिनेश यादव, जीनू वर्मा, प्रताप यादव, महेंद्र कठेरिया, वेद यादव, जयदेव यादव, मांडवी निरंजन, आमिर फरीदी, सुरेंद्र यादव, केके प्रजापति आदि ने कहा कि घटना निंदनीय है। पुलिस ने इस मामले में ज्यादती की है। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और मांग करती है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भाजपाई बोले, पीड़ितों के साथ न्याय कराया जाएगा
नीशू के घर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा भी पहुंचे। सदर विधायक ने कहा कि पार्टी स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की जांच तीन दिन में पूरी होगी और फिर दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि वे स्वयं भी अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की जांच कराएंगे। विधायक के साथ पवन तोमर, मनोज पालीवाल आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed