घटना यूपी के औरेया जिले के रवाकटरा थाने की है। जहां एक पीड़िता पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर गई और आपबीती सुनाई। पीड़ता ने बताया कि जब वह घर से निकलती है तो गांव का एक दबंग अश्लील कमेंट करता है। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया तो वह उसे पीटने व जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। जानें क्या है पूरा मामला...
ऐरवाकटरा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए एक गांव निवासी युवती ने बताया कि जब-जब वह घर से निकलती है। तब-तब गांव का दबंग युवक उसे रोक लेता और गंदी-गंदी बातें करने लगता। साथ ही अश्लील कमेंट भी करता।
पीड़िता ने बताया कि उसके द्वारा विरोध करने पर वह उसे पीटने व जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे वह व उसे परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित ने अश्लील कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजे जाने की मांग की।
इस संबंध में एसआई कालीचरन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।