फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के याैन शोषण के आरोपी जेई को सीबीआई ने पत्नी के सामने बैठाकर की पूछताछ, वीडियो भी दिखाए

Fri, 27 Nov 2020 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Nov 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
CBI interrogated JE, accused of child abuse, sitting in front of wife, videos also shown
सीबीआई की टीम ने जेई से ही खुलवाया घर का ताला - फोटो : amar ujala
करीब 50 बच्चों से यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे सिंचाई विभाग के जेई रामभवन की पांच दिन की रिमांड के दूसरे दिन शुक्रवार को सीबीआई टीम ने उसकी पत्नी और मकान मालिक/स्वास्थ्यकर्मी को घर पर आमने-सामने बैठाकर एक घंटे दस मिनट तक पूछताछ की।
CBI interrogated JE, accused of child abuse, sitting in front of wife, videos also shown
जेई को ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
इस दौरान मकान की तलाशी में मिले कागजों और अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों को दो बोरों में भरकर साथ ले गई। सीबीआई ने बृहस्पतिवार की रात भी जेई की पत्नी और अन्य करीबियों से पूछताछ की थी। सीबीआई ने मकान मालिक को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

 
CBI interrogated JE, accused of child abuse, sitting in front of wife, videos also shown
मुंह छिपाकर जाता जेई - फोटो : amar ujala
इस दौरान सीबीआई की टीम ने उसके घर की तलाशी ली। सूत्रों का कहना है कि मकान से एक लैपटाप व एक और मोबाइल फोन मिला है। बांदा की पाक्सो कोर्ट से जेई की पांच दिन की रिमांड मिलने के बाद शुक्रवार को जेई को लेकर एसडीएम कालोनी स्थित आवास पहुंची, जहां जेई की पत्नी व मौजूद दो अन्य लोगों से पूछताछ की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI interrogated JE, accused of child abuse, sitting in front of wife, videos also shown
जेई को कोरोना जांच के लिए लेकर गई थी सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
इस दौरान कई वीडियो फुटेज दिखाए और मोबाइल नंबर जांचा। सीबीआई की टीम ने मकान मालिक से बीस मिनट तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे पोर्न वीडियो में मौजूद बच्चों को पहचान कराने की कोशिश की। मकान मालिक की बेटी से छत के कमरों की चाभी लेकर तलाशी ली।

 
विज्ञापन
CBI interrogated JE, accused of child abuse, sitting in front of wife, videos also shown
जेई के घर के बाहर मौजूद सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
गुरुवार की रात भी सीबीआई ने जेई रामभवन की पत्नी को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जेई के सामने पूछताछ की थी। साथ ही जेई के कई और करीबियों से घटना से जुड़े सवाल पूछे थे। इस दौरान सीबीआई अफसर कुछ भी बोलने से बचते रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed