फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता फांसी पर झूली, घर से चंद कदम दूर चलती रही दरिंदगी, पुलिस को नहीं लगी भनक

Sun, 08 Dec 2019 04:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Dec 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Gang misdeed victim hang herself when she did not get justice in kanpur dehat
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिए जाने के बाद भी पुलिस की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यूपी के कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म से आहत छात्रा ने चचेरी बहन के घर में शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचा, तो डीएम व एसपी ने मामले की गंभीरता को गंभीरता से लिया। आनन-फानन प्रेसवार्ता बुलाई और पूरे घटनाक्रम की मीडिया को जानकारी दी।


 
Gang misdeed victim hang herself when she did not get justice in kanpur dehat
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने के बाद घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले रूरा पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दरिंदों ने छात्रा को गांव में ही तीन दिन तक बंधक बनाये रखा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लापता होने के बाद मां-बाप तीन दिनों तक बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाते रहे। उन्हें क्या पता कि वह जिसे तलाश कर रहे हैं उसके साथ घर से चंद कदमों की दूरी पर दरिंदगी की जा रही है। छात्रा की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो शनिवार को कुछ घंटों में ही दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

 
Gang misdeed victim hang herself when she did not get justice in kanpur dehat
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने के बाद जानकारी देते कानपुर देहात एसएसपी अनुराग - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने भी गुडवर्क करने वाली टीम की पीठ थपथपा दी। सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उस पर घर की सबसे अधिक जिम्मेदारी भी थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर का कामकाज भी करती थी। छोटे भाई बहनों की देखभाल भी करती थी। इसलिए वह माता-पिता का सहारा भी थी। 13 नवंबर को उसके लापता होने के परिवार के लोग परेशान हो गए। माता-पिता हर संभावित स्थान पर लाडली बेटी की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gang misdeed victim hang herself when she did not get justice in kanpur dehat
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान माता-पिता और परिवार के अन्य लोग घर से चंद कदम दूर स्थित उस मकान के सामने से गुजरे जहां छात्रा को बंधक बनाकर दरिंदगी का खेल चल रहा था। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। इसके बाद 16 नवंबर को परिजनों ने रूरा थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसी दिन छात्रा को बंधन से मुक्त कर दिया। इसके बाद छात्रा परिवार के साथ थाने पहुंची और खुद के साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां पुलिस अफसरों को बताई।

 
विज्ञापन
Gang misdeed victim hang herself when she did not get justice in kanpur dehat
घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास नहीं किया। पीड़ित छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट और मजिस्ट्रेटियल बयानों की कॉपी के इंतजार में बैठी रही। तब तक आरोपी घर से फरार हो गए। सामूहिक दुष्कर्म के आहत छात्रा के जान देने के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन मुख्य आरोपी और उसके चाचा को गिरफ्तार जेल भेज दिया। छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। इसी बात से बिटिया आहत थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed