{"_id":"5a6c70f24f1c1bcb268b69d8","slug":"free-wifi-access-to-the-villages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wi-Fi से लैस हो रहे देश के गांव, BSNL ने शुरू किया कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wi-Fi से लैस हो रहे देश के गांव, BSNL ने शुरू किया कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम
Sat, 27 Jan 2018 06:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गांव-देहात में रह रहे लोगों को अब किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। घर बैठकर मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ग्रामीण अपडेट ले सकेंगे। इसके लिए यूपी के हमीरपुर जिले में बीएसएनएल ने काम भी शुरू कर दिया है। चिंहित 330 गांवों में एनओएफएम (नेशनल ऑप्टिकल फाइवर नेटवर्क) के तहत वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
सभी गांव डिजिटल किए जा रहे
2 of 4
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब सभी गांव डिजिटल किए जा रहे हैं। इससे कि ग्रामीणों को भारत सरकार की सुविधाएं गांव में ही आसानी से मिल सकें। सीएससी के जरिए गांव में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल पीएम दिशा के तहत कंप्यूटर शिक्षा जैसी बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं। ग्राम पंचायत में वाईफाई चौपाल लगेगी, जिससे सभी गांववासियों को
फास्ट इंटरनेट व कॉलिंग की सुविधा मिल सके। यह डिजिटल वाईफाई कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए लगाए जा रहे हैं।
बीएसएनएल का काम कनेक्टिविटी पहुंचाना
3 of 4
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
बीएसएनएल के प्लानिंग अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि बीएसएन का काम ऑप्टिकल केबल डालकर गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इसके बाद बीबीएनएल (भारत ब्राडबैंड निगम लिमिटेड) उपक्रम लगाकर कनेक्शन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य को तेज गति से किया जा रहा
4 of 4
गांवों में बीएसएनएल देगा वाईफाई की सुविधा
हमीरपुर जिले के सभी गांवों में इस कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों से आवेदन आ रहे हैं। अभी 20 ग्राम पंचायतों से आवेदन आए हैं। पंचायत भवनों बीएसएनएल ने डिवाइस लगा दी है। बताया कि भारत सरकार गांव को डिजिटल बनाने के लिए जुटी है। वाईफाई चौपाल का महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। गांव में लोगों को कम दामों में इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। अमित सिंह, जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेंटर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।