{"_id":"5d29e31b8ebc3e6ceb430a08","slug":"four-people-beaten-student-and-asked-for-jai-shriram-sloganeering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: मदरसे के छात्रों को जय श्रीराम का नारा न लगाने पर पीटने की बात झूठ, जबरन दिया सांप्रदायिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मदरसे के छात्रों को जय श्रीराम का नारा न लगाने पर पीटने की बात झूठ, जबरन दिया सांप्रदायिक रंग
Sun, 14 Jul 2019 05:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
11 जुलाई की रात मदरसे के छात्रों को जय श्री राम का नारा लगवाने के नाम पर भड़का था बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव में मदरसे के छात्रों से मारपीट व जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। एसपी के मुताबिक में जिन्हें आरोपी बता रिपोर्ट दर्ज कराई गई वह घटनास्थल के आसपास भी नहीं थे। नामित आरोपियों के मोबाइल के लोकेशन व दूसरे स्थान पर मौजूदगी की फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने उन्हें क्लीनचिट दे दी। दोनों को कोतवाली से छोड़ दिया गया।
घटना के बाद से उन्नाव में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया था
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने कानपुर से पकड़ा है। अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता में डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि मदरसा दारुल उलूम फैजेआम के प्रिंसिपल मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने गुरुवार को छात्रों के मजहबी नारे न लगाने पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नामितों में भाजयुमो के जिला मंत्री क्रांती सिंह, आदित्य शुक्ला, कमल व एक अज्ञात युवक शामिल था। तनाव को देखते हुए गुरुवार रात को ही आदित्य व कमल को उठा लिया गया लेकिन जांच में आरोपियों की लोकेशन जीआईसी मैदान पर नहीं मिली थी। 11 जुलाई की शाम भाजयुमो के जिला मंत्री क्रांती सिंह की लोकेशन पुलिस को कानपुर में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद से गलियों में पसरा रहा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि कमल जिला महिला अस्पताल में मौजूद था। वहीं आदित्य की लोकेशन मगरवारा स्थित एक फैक्टरी में मिली। ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार रात आदित्य व कमल को छोड़ दिया। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना में कल्याणी मोहल्ला निवासी संकेत भारती, मोती नगर निवासी दीपांशु चौधरी, ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी गोलू सिंह व संतोष चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
उन्नाव में जबरन मामले को भड़काया गया
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से पुलिस ने दबिश देकर आरोपी संकेत को शुक्रवार रात कानपुर से हिरासत में ले लिया। जबकि संतोष, गोलू व दीपांशु की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। खेल के मैदान में विवाद के बाद आपसी मारपीट की घटना हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी में सर्विलांस और खुफिया पुलिस की मदद ली जा रही है।