फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किराए के मकान में रहकर कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानाें काे ओले की मार ने किया तबाह

Wed, 28 Feb 2018 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
former dead in up because of heart attack
किसान की सदमे से माैत
ओला वृष्टि से फसल को पहुंचे भारी नुकसान ने किसानाें का जीवन तबाह कर दिया है। सरकार द्वारा अब तक भरपाई न किए जाने से सदमे का शिकार हो रहे किसानों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो और किसानों की मौत हो गई। उन पर कर्ज भी था।

 

former dead in up because of heart attack
डेमो पिक

नरैनी तहसील के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में किसान बड़कू कुशवाहा अपनी सवा बीघे और बंटाई की आठ बीघा का काश्तकार था। इसमें उसने मसूर और चना की बुआई की थी। मसूर तैयार होने की स्थिति में थी। चना भी हरा-भरा था।12 फरवरी को पड़े ओलों ने फसल को मटियामेट कर दिया। बड़कू तब से खेत नहीं जा पा रहा था। मंगलवार को सुबह वह खेत गया तो फसल की हालत देखकर उसे गहरा सदमा लगा।

 

former dead in up because of heart attack
डेमो पिक

उसे वहीं दिल का दौरा पड़ गया। आसपास के अन्य किसानों ने उसे घर पहुंचाया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग करके कानपुर भेजने की व्यवस्था कर दी, लेकिन रास्ते में ही  मौत हो गई। मृतक के पास खुद का मकान भी नहीं था। वह पड़ोसी रमेश के मकान में रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक 20 हजार रुपये साहूकारों से कर्ज ले रखा था। नरैनी एसडीएम नरेश कुमार ने बताया कि वह तहसीलदार को भेजकर जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
former dead in up because of heart attack
डेमो पिक

नियमानुसार संभव मदद दी जाएगी। दूसरी घटना में सदर तहसील क्षेत्र के जारी गांव में किसान श्रीपाल (53) मंगलवार की दोपहर खेत गया था। वहां ओलावृष्टि से 5 बीघे में चना व मसूर की फसल चौपट देखकर उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
former dead in up because of heart attack
डेमो पिक
पोस्टमार्टम हाउस पर भतीजे सुशील ने बताया कि श्रीपाल पर बैंक का एक लाख रुपये व गांव में साहूकारों का लगभग 50 हजार रुपये कर्ज था। कर्जमाफी योजना में नाम शामिल था, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि लेखपाल द्वारा जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद संभव मदद की जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed