{"_id":"5daabf7b8ebc3e0140319bc7","slug":"for-the-first-time-in-40-years-this-great-leader-broke-away-from-the-mulayam-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव से पहले भाजपा ने दिया सपा को झटका, 40 सालों में पहली बार मुलायम परिवार से दूर हुआ ये नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव से पहले भाजपा ने दिया सपा को झटका, 40 सालों में पहली बार मुलायम परिवार से दूर हुआ ये नेता
Sun, 20 Oct 2019 11:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रणाम करते हुए सुखराम यादव के पुत्र मोहित
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा परिवार का अहम स्थान है लेकिन अब भाजपा ने इसमें सेंध लगाना शुरू कर दिया है। नतीजा 40 सालों में पहली बार ऐसा हुआ कि मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव का परिवार अब भाजपाई होने जा रहा है।
मुलायम परिवार के करीबी के यहां भाजपा नेताओं का जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कभी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार का हिस्सा समझे जाने वाले सुखराम यादव ने पहली बार अपने पिता दिवंगत चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जयंती पर दिग्गज भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से एलान किया कि सुखराम का परिवार अब भाजपा के साथ है।
मंच पर नजर आए भाजपा के दिग्गज नेता
- फोटो : अमर उजाला
वैसे सुखराम का कहना है कि वह सपा से सांसद हैं, सपा ही उनकी पार्टी है। इस कार्यक्रम का आयोजक उनका बेटा आर्यन चौधरी (मोहित) है। उसी ने सभी प्रमुख लोगों को यहां आमंत्रित किया है। वहीं कहा जा रहा है कि सुखराम बेटे के बहाने भाजपा के करीब आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सुखराम यादव
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को यहां मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित विराट दंगल के अवसर पर स्वतंत्र देव ने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह की कार्यशैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी थी। वे गरीबों की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहे। कार्यक्रम के दौरान सुखराम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव के इनकाउंटर पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
निरहुआ, स्वतंत्रदेव सिंह, सुखराम यादव
- फोटो : अमर उजाला
बोले, प्रदेश में कुछ ऐसा भी है, जो ठीक नहीं चल रहा है। इस घटना से यादव बिरादरी काफी नाखुश है। मामले की जांच होनी चाहिए। इस पर स्वतंत्र देव ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में स्वयं नजर रखे हैं। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।