फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   food crushed of dalits by gram pradhan

दलितों का खाना कुचलकर निकल गया ग्राम प्रधान, घर में चल रही थी दावत

Thu, 29 Jun 2017 12:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
food crushed of dalits by gram pradhan
डेमो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में दलितों पर अत्याचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि समाज में किस कदर आज भी भेदभाव व्याप्त है।
विज्ञापन


 

food crushed of dalits by gram pradhan
डेमो
यह घटना हमीरपुर में राठ कोतवाली के स्यावरी गांव की है। सोमवार की शाम तिजिया के घर में खुशी का माहौल था। उसके घर में कुंआ पूजन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रिश्तेदार और ग्रामीण सभी शामिल हुए थे। रात करीब 10 बजेे रिश्तेदारों और ग्रामीण घर के बाहर दरवाजे पर खाने खाने बैठे थे।

उसी दौरान ग्राम प्रधान खूबचंद्र पुत्र मदनपाल लोधी अपने साथ बीरा गांव निवासी गोपीचंद्र पुत्र बाबूराम को लेकर अपनी चार पहिया वाहन से आए और दरवाजे के बाहर खाना खा रहे लोगाें का खाना रौंदकर चले गए। ग्राम प्रधान की ओर से शायद कुछ कसर और बाकी रह गई थी। ग्राम प्रधान पंद्रह मिनट बाद दोबारा आया और फिर से खाना खा रहे लोगों का खाना कुचल कर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

food crushed of dalits by gram pradhan
डेमो
तिजिया और उसके पति ब्रजलाल ने जब प्रधान का विरोध किया तो वह सबके सामने उनकी बेइज्जती करते हुए उन्हें जाति सूचक गालियां देने लगा। प्रधान को गाली देने से रोकना चाहा तो वह उनके साथ मारपीट करने लगा। खाना खा रहा खूबचंद्र पुत्र चेतराम बचाने के लिए आया तो उसके ऊपर दोनाली बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने बताया कि प्रधान दबंग और आपराधिक किस्म का है। इनके ऊपर पहले से संगीन धाराओं के मुकदमें चल रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed