फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वा एक्सप्रेस हादसा: प्रारंभिक जांच में ट्रेन दुर्घटना के पीछे नहीं मिले आतंकी साजिश के सबूत

Sun, 21 Apr 2019 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
first investigation of Poorva Express Derailed
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा या कोई साजिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास शुक्रवार देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे आतंकी साजिश या शरारती तत्वों का हाथ तो नहीं था। इसकी जांच यूपी एटीएस और एसटीएफ ने शुरू कर दी है। दोनों टीमें देर रात हादसास्थल पहुंची और छानबीन की।


 
first investigation of Poorva Express Derailed
कानपुर के रूमा में पूर्वा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
प्रारंभिक जांच के बाद अफसरों का कहना है कि किसी साजिश के होने सबूत नहीं मिले हैं। यूपी एटीएस के इंस्पेक्टर हरीशंकर मिश्रा टीम के साथ तड़के रूमा पहुंच गए। कुछ देर बाद एसटीएफ की टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमों ने जांच की। टीटीई, गार्ड, चालक व यात्रियों से पूछताछ की।

first investigation of Poorva Express Derailed
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक भी चेक किया। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। विस्तार से जांच की जा रही है। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
first investigation of Poorva Express Derailed
पूर्वा एक्सप्रेस पलटी
हादसे के बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। 8 एसी कोच, पैंट्रीकार और गार्ड डिब्बा पलटे थे। रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई।

 
विज्ञापन
first investigation of Poorva Express Derailed
दो हिस्सों में बंट गई पूर्वा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था। पता चला कि ट्रेन पलट गई है। हादसे में लोग घायल हुए पर किसी भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed