{"_id":"5bc4976bbdec226991725004","slug":"low-fare-on-kanpur-mumbai-air-travel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर-मुंबई हवाई यात्रा का कम हुआ किराया, स्पाइस जेट ने छात्रों को दी टिकट में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-मुंबई हवाई यात्रा का कम हुआ किराया, स्पाइस जेट ने छात्रों को दी टिकट में छूट
Mon, 15 Oct 2018 07:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:09 PM IST
सार
- एक टिकट पर 400 रुपये की छूट का ऑफर
- यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ समय तक योजना
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर-मुंबई से आने और जाने का टिकट करीब 400 रुपये कम हो गया है। ऑन लाइन बुकिंग के जरिए स्पाइस जेट की साइट पर एक टिकट का किराया जाने के लिए 3556 और आने के लिए 3699 रुपये दिखा रहा है। एक सप्ताह पहले जब फ्लाइट शुरू हुई थी, उस समय कानपुर से आने का किराया 4099 और आने का 4165 रुपये के करीब था। यह छूट कुछ दिनों तक के लिए मानी जा रही है।
2 of 4
डेमो पिक
पिछले तीन दिनों से किराए में कमी की गई है। ऑन लाइन टिकट बुकिं ग में यह भी दिखा रहा है कि टिकट का दाम कम करने की वजह फ्लाइट से ज्यादा-ज्यादा लोगों को जोड़ना है। टिकट बुकिंग के दौरान ही उसके बगल में सेल (ऑफर) लिखकर आता है। कानपुर-मुंबई के 179 सीटर विमान में यात्रियों की संख्या शुरुआती दिनों में काफी कम थी। अब इसमें तेजी से सुधार आ रहा है। एक दिन पहले तो मुंबई से विमान पूरी सीट भरकर आया।
3 of 4
डेमो पिक
कानपुर से जाने वालों की संख्या भी 90 प्रतिशत रही। सोमवार को भी यात्रियों का यही हाल रहा। मुंबई से कानपुर आने वालें यात्रियों की संख्या 135 थी और जाने वालों में 117 यात्री शामिल रहे। दिल्ली और कानपुर के बीच चलने वाले जहाज में भी यात्रियों की संख्या अच्छी चल रही है। सोमवार को 79 सीटर विमान में दिल्ली से 72 यात्री आए। इसी तरह जाने वालों में 66 लोग शामिल हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि धीरे-धीरे सुविधाएं भी बेहतर हो रही है, इससे यात्रियों को यहां आना अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
स्पाइस जेट ने दी छात्रों को टिकट में छह प्रतिशत की छूट
स्पाइस जेट हवाई सेवा की तरफ से 12 वर्ष के ऊपर की उम्र वाले छात्रों को किराए में छह फीसदी की छूट दी गई है। यह छूट उन छात्रों के लिए हैं, जो ऐसे स्कूल-कालेजों में पढ़ते हैं, जिनकी रैंकिंग अच्छी है। इस छूट में यह शर्त रखी गई है कि छात्र को आने और जाने का टिकट एक साथ बुक कराना होगा। इसी तरह सिर्फ अपने देश में ही किसी भी जगह हवाई सेवा पर ही छूट मिलेगी। किराए में छूट अगले वर्ष फरवरी माह तक रहेगी। टिकट बुकिंग के समय छात्र को अपना आइडी कार्ड भी साथ में रखना होगा। पलाइट पर जाने से पहले होने वाली चेकिंग के दौरान आई कार्ड दिखाना होगा। एक छात्र के साथ 10 किलोग्राम वजन का सामान भी ले जाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।