किसी ने सच कहा है कि अगर वफादारी की मिसाल देनी है तो कुत्ते से अच्छी मिसाल हो ही नहीं सकती। एक ऐसा ही मामला कानपुर में बर्रा मलिकपुरम में देखने को मिला जहां मालकिन की मौत के बाद उनकी पालतू मादा कुत्ते जया ने जान दे दी।
मालकिन का शव दरवाजे पर आने के बाद छटपटाहट में जया घर की चौथी मंजिल से कूद गई। मलिकपुरम में रहने वाले डॉ. राजकुमार सचान हमीरपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं।
3 of 6
डॉ. अनीता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पत्नी डॉ. अनीता राज शहर में ही स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थीं। किडनी की बीमारी के चलते करीब सप्ताह भर पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
4 of 6
यहीं से कूदकर जया ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
बेटा डॉ. तेजस व बेटी एमबीबीएस की छात्रा जान्हवी उनका शव लेकर घर पहुंचे। मालकिन का शव देख जया व्याकुल हो गई। इस पर तेजस ने उसे दूसरी मंजिल पर ले जाकर बंद कर दिया।
5 of 6
जया के शव के साथ तेजस
- फोटो : अमर उजाला
छटपटाती जया जीने से चौथी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। मालकिन और वफादार मादा कुत्ते जया का शव एक साथ देख हर किसी की आंख में आंसू आ गए।