फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: जिस आंगन में गूंजती थीं बेटियों की किलकारियां, वहां पसरा मातम; पिता और तीन बेटियों के शव पहुंचे गांव

Mon, 07 Sep 2026 07:59 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 07:59 AM IST
सार

Kanpur News: जिस आंगन में कभी बेटियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा पसरा है। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार को दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से जान गंवाने वाले पिता और उनकी तीन बेटियों के शव पोस्टमार्टम के बाद रात करीब दो बजे गांव पहुंचे।

विज्ञापन
Father and Three Daughters' Bodies Reach Hirni Village After House Collapse Tragedy
हिरनी गांव हादसा - फोटो : amar ujala

चारों शव एक साथ घर पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। रात से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मकान अचानक भरभराकर ढह गया था। मलबे में गृहस्वामी मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियां दब गई थीं। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से मुकेश सिंह और उनकी बेटियां माया, पल्लवी व नीतू को बाहर निकाला गया था। पतारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया था।

Father and Three Daughters' Bodies Reach Hirni Village After House Collapse Tragedy
हिरनी गांव हादसा - फोटो : amar ujala

आधी रात के बाद गांव पहुंचा चारों का शव

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात करीब दो बजे मुकेश सिंह और उनकी तीनों बेटियों के शव हिरनी गांव पहुंचे। एक साथ चार शव घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुटे रहे। हर किसी की आंखें नम थीं।

Father and Three Daughters' Bodies Reach Hirni Village After House Collapse Tragedy
हिरनी गांव हादसा - फोटो : amar ujala

जिस घर में थी चहल-पहल, वहां पसरा सन्नाटा

हादसे से पहले इसी घर में बेटियों की किलकारियां और परिवार की चहल-पहल सुनाई देती थी। रविवार को दो मंजिला कच्चा मकान भरभराकर गिरा तो कुछ ही पलों में पूरा घर मलबे के ढेर में बदल गया। अब जिस आंगन में बेटियों की आवाजें गूंजती थीं, वहां चार अपनों की मौत के बाद मातम पसरा है। मकान का मलबा परिवार की खुशियों के उजड़ने की कहानी बयां कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father and Three Daughters' Bodies Reach Hirni Village After House Collapse Tragedy
मृतक माया - फोटो : amar ujala

मलबे से निकली थी चौथी बेटी काजल

मकान गिरने के बाद मलबे में मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियां दब गई थीं। राहत-बचाव में जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काजल को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल काजल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। काजल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Father and Three Daughters' Bodies Reach Hirni Village After House Collapse Tragedy
मृतक नीतू - फोटो : amar ujala
हिरनी गांव में हादसे की टाइम लाइन

-रविवार सुबह करीब 10:15 बजे मकान धराशाई।

-सुबह 10:20 बजे ग्रामीण रेस्क्यू करने में जुटे।

-10:50 बजे पड़ोसी अंबुज ने पुलिस को दी सूचना।

- 11:02 बजे घटनास्थल पर पीआरवी पुलिस पहुंची।

-11:11 बजे सबसे पहले बेटी माया को निकाला।

-11:16 बजे पिता मुकेश को निकाला गया।

-11:24 बजे बेटी पल्लवी को निकाला।

-11:26 बजे साढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

-11:28 बजे घायल माया पतारा अस्पताल पहुंची।

-11:36 बजे बेटी नीतू को मलबे से निकाला।

-11:56 बजे बेटी काजल उर्फ लक्ष्मी को निकाला।

-01:15 बजे जाजमऊ व नरवल फायर ब्रिगेड पहुंची।

-01:28 बजे पतारा सीएचसी में एसीपी कृष्णकांत यादव पहुंचे।

-01:35 बजे पतारा अस्पताल में एसडीएम घाटमपुर पहुंचे।

-02:20 बजे मृत घोषित पल्लवी की सांस चलने की बात पर परिजन कानपुर ले गए।

-03:55 बजे एसीएमओ पहुंचे।

-04:30 बजे डीसीपी व एडीसीपी पहुचे।

-05:00 बजे सीएमओ पहुंचे।

-06:00 बजे जिलाधिकारी पहुंचे।

-07.15 बजे सभी शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed