फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर तिहरा हत्याकांड: 'मामा को माफ कर दो...', कातिल की भांजी ने हाथ जोड़कर कही ये बात; प्रधान के सामने रोई

Thu, 10 Apr 2025 03:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

फतेहपुर तिहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भांजी मृतकों के परिवार के पास पहुंची और हाथ जोड़कर बोली कि मामा को माफ कर दो। पुलिस के दबिश देकर बहन को उठाने पर मुख्य आरोपी की भांजी भागते हुए पीड़ित परिवार के पास पहुंची थी। 

विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder Case Forgive My Uncle Killer's Niece Breaks Down Before Village Head
प्रधान रामदुलारी से हाथ जोड़कर माफी मांगती साक्षी - फोटो : संवाद
फतेहपुर में पुलिस के भारी दल बल के बीच पीड़ित परिवार के घर फरार हत्यारोपी की भांजी बिलखते हुए पहुंच गई। वह दिवंगत पप्पू सिंह की प्रधान मां रामदुलारी और अन्य परिजनों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। वह बोली कि उसका मामा ज्ञान सिंह घटना में शामिल नहीं था। वह प्रधान के सामने बिलखने लगी। हालांकि, उसे महिला झिड़कती नजर आई। यह देखकर महिला पुलिस दौड़कर पहुंची। पुलिस साक्षी को मौके से उठा ले गई और उसके घर छोड़कर आई। 


 
Fatehpur Triple Murder Case Forgive My Uncle Killer's Niece Breaks Down Before Village Head
फतेहपुर तिहरे हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन - फोटो : amar ujala
दरअसल, मामले को लेकर महिला पुलिस ने ज्ञान सिंह के घर में दबिश दी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए पुलिस उसकी बहन मुकुन सिंह को पकड़ ले गई। बहन को पकड़ने के बाद बुलडोजर कार्रवाई चालू हो गई। यह सब देखकर साक्षी भयभीत हो गई और मां को बचाने के लिए पीड़ित परिवार के ही घर पहुंच गई। बड़ी बात यह रही कि साक्षी हत्यारोपी की भांजी है। पूरे गांव समेत दोनों पक्षों के घरों में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद भी वह सुरक्षा को भेदती दिवंगत के घर पहुंच गई। 
Fatehpur Triple Murder Case Forgive My Uncle Killer's Niece Breaks Down Before Village Head
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
32 वोट से हारा था मुन्नू सिंह
चुनाव में करीब 2000 मतदाताओं ने मतदान किया था। प्रतिद्वंद्वी मुन्नू सिंह और पप्पू सिंह ही थे। दोनों के बीच कड़े मुकाबले के बाद मुन्नू सिंह को 32 वोटों से हार स्वीकार करनी पड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्नू सिंह ने चुनाव में पुलिस प्रशासन, धन व बल का प्रयोग किया था। इसके बाद भी उसे हारना पड़ा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder Case Forgive My Uncle Killer's Niece Breaks Down Before Village Head
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस को लापरवाही पड़ न जाए भारी 
फतेहपुर तिहरे हत्याकांड मामले को लेकर डीजीपी से लेकर सीएम तक सख्त हैं। दोनों पल-पल की जानकारी ले रहे। एडीजी से भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए गए हैं। इतने बड़े हत्याकांड की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। वहीं, पहले भी हो चुके मारपीट को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। इसकी गाज किसी पर गिर सकती है। 
विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder Case Forgive My Uncle Killer's Niece Breaks Down Before Village Head
मौके पर मौजूद डीएम और एसपी - फोटो : संवाद
थानाक्षेत्र हथगाम के गांव अखरी में प्रधान रामदुलारी के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अनूप सिंह, विनोद सिंह के पुत्र अभय सिंह को मंगलवार सुबह गांव के ही पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जान उर्फ विपुल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड की गूंज राजधानी तक पहुंच गई है। सीएम योगी और डीजीपी प्रशांत कुमार मामले की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने एडीजी भानू भास्कर से घटना के बाद कई बार बातचीत की। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed