फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatehpur Triple Murder: घात लगाकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, करीबी का कोटा छिनने से बढ़ी अदावत, 10 टीमें गठित

Wed, 09 Apr 2025 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 06:31 AM IST
सार

Fatehpur News: प्रधानी छिनने के बाद पूर्व प्रधान के करीबी की राशन की दुकान भी पप्पू सिंह की शिकायत पर बंद हो गई। राशन की दुकान चलाने वाला पूर्व प्रधान मुन्नू का करीबी था। धीरे-धीरे पप्पू सिंह ने पूर्व प्रधान के बनाए गए 30 साल के वर्चस्व में सेंध लगा दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में लगातार अदावत बढ़ती जा रही थी।

विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder Bullets fired in ambush enmity increased after quota of close relative was snatched
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों के साथ घात लगाकर घटना अंजाम दी।

अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं। मनीषा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ विनोद व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे।

Fatehpur Triple Murder Bullets fired in ambush enmity increased after quota of close relative was snatched
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

स्कॉर्पियो से भाग निकले थे सभी आरोपी
गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले। विनोद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का जिला उपाध्यक्ष भी था।

Fatehpur Triple Murder Bullets fired in ambush enmity increased after quota of close relative was snatched
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

चार घंटे बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हंगामा किया और शव नहीं उठने दिए। मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर करीब चार घंटे बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर प्रयागराज एडीजी भानू भास्कर, आईजी प्रेम कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder Bullets fired in ambush enmity increased after quota of close relative was snatched
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

पूर्व प्रधान दबंग है। उस पर पूर्व में हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्जकर तीन की गिरफ्तारी की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई।  -भानू भास्कर, एडीजी

विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder Bullets fired in ambush enmity increased after quota of close relative was snatched
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

प्रधानी के बाद करीबी का कोटा छिनने से बढ़ी अदावत
प्रधानी छिनने के बाद पूर्व प्रधान के करीबी की राशन की दुकान भी पप्पू सिंह की शिकायत पर बंद हो गई। राशन की दुकान चलाने वाला पूर्व प्रधान मुन्नू का करीबी था। धीरे-धीरे पप्पू सिंह ने पूर्व प्रधान के बनाए गए 30 साल के वर्चस्व में सेंध लगा दी थी। पूर्व प्रधान के कब्जे वाली सरकारी जमीन भी पैमाइश करवाकर छीन ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed