फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पंक्चर कार, तेज रफ्तार संग झपकी...मौत ने नहीं दी मोहलत, टायरों की रगड़ बने गवाह, हादसे की ये वजह आईं सामने

Thu, 09 Oct 2025 09:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Oct 2025 09:31 AM IST
सार

Fatehpur Road Accident News: स्कॉर्पियो के तालाब में गिरने के बाद चालक की सीट से उल्टी दिशा का हिस्सा पानी में डूबा था। करीब 30 मिनट बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की ओर से मदद मिली, लेकिन तब तक गाड़ी में पानी भर चुका था। शीशा तोड़कर चारों फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, मगर उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Punctured car speeding and dozing off death didnt spare them tyre friction became a witness
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले में चार लोगों की जान लेने वाले हादसे की वजह बनी स्कॉर्पियो का पिछला दाहिना टायर, जिसमें धीरे-धीरे हवा निकल रही थी। चालक राहुल को करीब 20 मिनट पहले टायर पंक्चर होने का अहसास हुआ, लेकिन उसने सोचा आगे चलकर ठीक करवा लेगा। इसी दौरान स्कॉर्पियो 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी।



ओवरब्रिज से पहले राहुल को झपकी आ गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए तालाब में जा गिरी। थाने में खड़ी स्कॉर्पियो को जब बुधवार रात आठ बजे चेक किया गया तो उसके दाहिने टायर में बिलकुल भी हवा नहीं थी। इससे यह माना जा रहा है कि टायर पूरी तरह से पंक्चर हो गया था। पुलिस का कहना है कि अगर उसी वक्त गाड़ी रोकी जाती, तो हादसा बच सकता था।

Fatehpur Accident Punctured car speeding and dozing off death didnt spare them tyre friction became a witness
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

मौत को छूकर लौटे, कांपते रहे शरीर और चेहरे दिखे सहमे
तालाब के सर्द पानी से निकल जब अमित, महेश और राहुल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज लाया गया, तब तक हादसे को करीब दो घंटे बीत चुके थे। इसके बाद भी उनके कांपते जिस्म और डर से जड़े चेहरों पर वक्त जैसे थम गया था। भीगे कपड़ों में लिपटे तीनों एक-दूसरे से लिपटते, फिर सिसक-सिसक कर रो पड़ते। उन्हें तो यह भी पता था कि हादसे में कौन जिंदा और कौन मौत की नींद सो गया। उनको देखने के लिए अस्पताल में काफी देर तक भीड़ लगी रही। लोगों का कहना था कि किस्मत वाले थे, जो बचकर निकल आए।

Fatehpur Accident Punctured car speeding and dozing off death didnt spare them tyre friction became a witness
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

हादसे के प्रमुख तीन कारण

  • 100 किमी प्रति घंटे के आसपास थी वाहन की रफ्तार।
  • टायर पंचर होने के बाद कम हवा होने से अनियंत्रित होना।
  • पूरी रात जागने के कारण चालक को झपकी आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Accident Punctured car speeding and dozing off death didnt spare them tyre friction became a witness
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

ब्रेक लगाने से फिसली स्कॉर्पियो, टायरों की रगड़ बने गवाह
चालक राहुल कुमार के मुताबिक ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो का पिछला दाहिना पहिया पंचर था। हवा कम होने से गाड़ी अचानक लहराने लगी। स्कॉर्पियो के लहराने पर उसने ब्रेक लगाया, तेज रफ्तार में गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई। दो से तीन बार पलटने के बाद तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को तालाब के पास टायरों की रगड़ के साफ निशान मिले, जो तेज ब्रेक लगाने की पुष्टि करते हैं। दिलचस्प बात यह रही कि स्कॉर्पियो के एयरबैग नहीं खुले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कोई सीधी टक्कर नहीं हुई थी और वाहन खुद-ब-खुद पलट गया।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Punctured car speeding and dozing off death didnt spare them tyre friction became a witness
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

तालाब किनारे नहीं कराई गई थी बैरिकेडिंग
बड़ौरी ओवरब्रिज से पहले स्थित जिस तालाब में स्कॉर्पियो गिरी, उसके किनारे कोई बैरिकेडिंग नहीं थी, जिससे वाहन सीधा पानी में जा गिरा। सरकारी रिकॉर्ड में तालाब दर्ज है, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से सुरक्षा या रखरखाव का कोई कार्य नहीं कराया गया। पूरे तालाब में जलकुंभी फैली होने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल था, जो हादसे के वक्त वाहन चालकों के लिए और खतरनाक साबित हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले साहिल गुप्ता स्नातक का छात्र था। शिवम साहू, रितेश सोनकर उर्फ ननकी और राहुल केसरवानी हलवाई का काम करते थे। सभी अपने परिवार के सहारे और भविष्य की उम्मीदों के साथ बरात में शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed