फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्रुखाबाद: अंजली ने लगाई तहखाने की कुंडी तो सुभाष बोला सब को बम से उड़ा दूंगा, मच गई चीख-पुकार

Sat, 01 Feb 2020 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Feb 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Subhash said to children's, i kill you all in bomb blast
छूटने के बाद बंधक बनाए गए बच्चे, अंजली और अपहरणकर्ता सुभाष - फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद में 12 घंटे तक 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले अपहरणकर्ता सुभाष ने तहखाने में बंद बच्चों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद तहखाने में मौजूद हर बच्चा चीखने चिल्लाने लगा लेकिन अंजली ने सुभाष से कहा मारना है तो मार डालो लेकिन कुंडी नहीं खोलूंगी।

 
Farrukhabad: Subhash said to children's, i kill you all in bomb blast
सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए - फोटो : अमर उजाला
बेटियां अपनी पर आ जाएं तो वह किसी से नहीं डरती हैं। ऐसा ही कक्षा नौ में पढ़ने वाली अंजली ने भी किया। सुभाष और उसकी पत्नी जब बाहर थी तभी अंजली ने तहखाने की कुंडी अंदर से बंद कर ली। सुभाष तहखाने में रखे कारतूस व बम लेने गया तो अंजली ने कुंडी नहीं खोली। सुभाष ने धमकाया कि वह सभी को बम से उड़ा देगा, तो अन्य बच्चे डर गए पर अंजली ने कहा कि वह अब कुंडी नहीं खोलेगी।

 
Farrukhabad: Subhash said to children's, i kill you all in bomb blast
12 घंटे रहा अफरातफरी का माहाैल - फोटो : अमर उजाला
मारना है तो मार डालो, देखें कैसे मारोगे। अंजली ने बताया कि रात को जब करीब 10.30 बजे आदेश की छह माह की बंधक बेेटी शबनम रोने लगी तो वह उसे अपनी गोद में लेकर चुप कराने लगी। तभी रूबी ने पति सुभाष से शबनम को उसकी मां को देने को कहा। सुभाष तैयार हो गया। अंजली ने शबनम को रूबी को दे दिया। रूबी उसे लेकर सुभाष को देने बाहर गई। तभी अंजली ने अंदर से कुंडी बंद कर ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farrukhabad: Subhash said to children's, i kill you all in bomb blast
सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
सुभाष जब शबनम को उसकी मां को देकर लौटा तो तो अंजली ने कुंडी खोलने से इनकार कर दिया। इस पर सुभाष ने धमकी दी कि वह सभी को बम से उड़ा देगा। यह सुन अंजली व विनीत को छोड़कर अन्य बच्चे डर गए और वह कुंडी खोलने को कहने लगे। अंजली ने कहा कि वह कुंडी नहीं खोलेगी। तो मारना है तो मार डालो, देखें कैसे मारोगे। अंजली व विनीत ने अन्य बच्चों को ढांढस बंधाया कि पुलिस उनको बाहर निकालेगी। बाद में हुआ भी ऐसा ही। जब पुलिस कार्रवाई में सुभाष मारा गया और पुलिस अंदर पहुंच गई तभी अंजली ने कुंडी खोली।    

 
विज्ञापन
Farrukhabad: Subhash said to children's, i kill you all in bomb blast
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को दिए बिस्कुट व टॉफी 
तहखाने में बंद बच्चे जब रोने लगे और कहा कि उन्हें भूख लगी है, तब सुभाष ने सभी को बिस्कुट व टॉफी खाने को दे दीं। बच्चों ने शाम को जब बिस्कुट खा लिए तो सुभाष के पास केवल टॉफी बची थीं। रात को बच्चों ने फिर कहा कि उन्हें भूख लगी है अब उन्हें छोड़ दे। इस पर रात करीब आठ बजे बाहर से बिस्कुट मंगवाकर बच्चों को खाने को दे दिए थे। इस दौरान बीच-बीच में सुभाष खुद शराब पीता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed