{"_id":"601261d48ebc3e340453b214","slug":"example-of-animal-love-in-chitrakoot-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पशु प्रेम: पालतू डॉगी जूली ने पांच बच्चों को दिया जन्म, मालिक ने 3000 लोगों को खिलाई दावत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु प्रेम: पालतू डॉगी जूली ने पांच बच्चों को दिया जन्म, मालिक ने 3000 लोगों को खिलाई दावत, देखें तस्वीरें
Thu, 28 Jan 2021 01:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
पालतू डॉगी के बच्चों के जन्म पर भव्य आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में एक किसान परिवार ने पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। परिक्रमा मार्ग स्थित खोही गांव में पालतू डॉगी जूली ने पांच बच्चों को जन्म दिया तो पालक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पालतू डॉगी के बच्चों के जन्म पर भव्य आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
किसान परिवार ने बच्चों के जन्म की खुशी में बाकायदा निमंत्रण कार्ड छपवाए। साथ ही तीन गांवों के तीन हजार लोगों को भोज कराया। यही नहीं बैंड, बाजे के साथ संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
पालतू डॉगी के बच्चों के जन्म पर भव्य आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पड़ोसी गांव के लोगो ने दौरी -पीड़ा की रस्म अदा की। इस दौरान अश्वनृत्य के साथ बैंड बाजों की गूंज रही। जिसमें ग्रामीण जमकर थिरके। सभी ने मिलकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू डॉगी के बच्चों के जन्म पर भव्य आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के संयोजक मुस्तफा खां, उमेश पटेल और आरके कुरील थे। 11वीं में पढ़ने वाले छात्र बलराम यादव ने बताया है कि हमारे गांव में कुत्तों के प्रति काफी स्नेह और सम्मान है।
विज्ञापन
पालतू डॉगी जूली ने पांच बच्चों को दिया जन्म
- फोटो : अमर उजाला
किंदवंती है कि एक बार हमारे गांव में अन्न का अकाल पड़ गया, तो कुत्तों ने ही श्रीकामद नाथ से प्रार्थना की, जिससे अन्न का संकट समाप्त हुआ। इसी को दृष्टिगत रख कर धर्म नगरी चित्रकूट के ग्राम खोही में एक ऐसा आयोजन हुआ है।