फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Tractor Rally: यूपी के कई जिलों में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस से हुई झड़प, कार्यकर्ता हिरासत में

Tue, 26 Jan 2021 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Jan 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers Tractor Rally on Republic Day 2021 News Update
किसानों का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में किसान कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों को रोकने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प हो गई। काफी प्रयास के बावजूद पुलिस सपाइयों को नहीं रोक पाई। इसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर रैली को हाईवे पर आने के पहले ही रोक लिया गया।
Farmers Tractor Rally on Republic Day 2021 News Update
इटावा में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सपाइयों ने किसान ट्रैक्टर रैली निकाली। पुलिस ने रैली को मानिकपुर मोड़ पर रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

 
Farmers Tractor Rally on Republic Day 2021 News Update
हमीरपुर में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में किसान कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक चौराहे के पास नारेबाजी कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका।

जिस पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव की कोतवाली पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सत्यपाल यादव ने जमकर विरोध जताया। बवाल बढ़ता देख पुलिस सत्यपाल यादव को जबरन कोतवाली ले जाने लगी। जिससे भड़के उनके समर्थक कोतवाल की गाड़ी के सामने लेट गए।

सपाइयों के तीखे तेवर देख पुलिस सत्यपाल यादव सहित करीब 12 सपा कार्यकर्ताओं को जबरन गाड़ी में बैठा कर कोतवाली ले गयी। ट्रैक्टर रैली के दौरान समाजवादी पार्टी कई खेमों में बंटी रही। पुलिस के डर से अन्य नेताओं ने शान्तिपूर्व रैली निकाल कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Tractor Rally on Republic Day 2021 News Update
बांदा में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में किसान कानूनों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली को पुलिस ने मंडी समिति रोड पर रोक दिया।



 
विज्ञापन
Farmers Tractor Rally on Republic Day 2021 News Update
कानपुर में ट्रैक्टर रैली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। पुलिस द्वारा रैली रोके जाने पर कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

ट्रैक्टर जुलूस निकालने पर 145 सपा कार्यकर्ता हिरासत में
कानपुर देहात में कृषि कानूनों के विरोध मंगलवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर जुलूस निकाला। जुलूस निकालने के दौरान डेरापुर में सपाइयों की पुलिस से जमकर झड़प हुई। रूरा मार्ग पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला की अगुवाई में किसानों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे मार्ग जाम रहा। वहीं, अकबरपुर कस्बे में ट्रैक्टर लेकर निकले सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव समेत पूरे जिले में 145 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed