{"_id":"6af4b2ffa15b4b2b6800688b","slug":"four-farmers-from-chitrakoot-to-be-honored-in-new-delhi-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138767-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नई दिल्ली में सम्मानित होंगे चित्रकूट के चार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नई दिल्ली में सम्मानित होंगे चित्रकूट के चार किसान
Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। गणतंत्र दिवस पर चित्रकूट के चार प्रगतिशील किसानों को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। चारों को राष्ट्रीय समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि विकासखंड कर्वी के रानीपुरभट्ट निवासी नत्थूराम ज्वार, बाजरा, अरहर, सरसों, चना, गेहूं आदि की खेती करते हैं। नींबू, आम, अमरूद,कटहल की बागवानी के साथ पशुपालन भी करते हैं। नेचुरल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत रिसोर्स फार्मर एवं बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के लिए चयनित हैं।
वहीं पुरानी बाजार निवासी योगेश जैन ने प्राकृतिक खेती की शुरुआत 2009 में दो गायों से की थी। जिप्सम एवं गोबर की खाद से ऊसर व बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया। वर्तमान में लगभग 100 गायों से दूध उत्पादन कर रहे हैं। जल संरक्षण के लिए दो तालाब बनवाए हैं।
विज्ञापन
खोही निवासी सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा ने नाबार्ड के माध्यम से कर्वी आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. नाम से एफपीओ बनाकर 500 से अधिक किसानों को जोड़ा है। जैविक खेती के साथ खरीद-विक्रय केंद्र चलाते हैं। एफपीओ के तहत फार्म मशीनरी बैंक, मिनी दाल मिल भी है।
नांदिन कुर्मियान निवासी लव सिंह ने देव बाबा बायो एनर्जी फार्मर प्रो. कं. लि. नाम से एफपीओ बनाकर करीब 650 किसानों को जोड़ा है। लेमन ग्रास की खेती के साथ लेमन ग्रास ऑयल यूनिट भी स्थापित किया है।