Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bathed amidst filth and broken steps on the Mandakini ghats

Chitrakoot News: मंदाकिनी घाटों पर गंदगी और टूटी सीढ़ियों पर किया स्नान

Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bathed amidst filth and broken steps on the Mandakini ghats
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी किनारे बने घाटों में गंदगी जमा होने व टूटे होने से कार्तिक माह में स्नान करने जाने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी में आई बाढ़ के दौरान आई गंदगी आज भी घाटों में जमी हुई है। घाटों के किनारे गंदगी भी पड़ी हुई है, जिसकी सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी में बाढ़ के दौरान घाटों में गंदगी जमा हो गई थी। सुंदर घाट के कई स्थानों पर गंदगी पड़ी हुई है। इसी तरह महिला घाट की सीढ़ियां टूट गई हैं। गंदगी जमा होने के साथ ही महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए बनाया गया कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। शहर की रानी देवी, अनीता तिवारी ने बताया कि कार्तिक माह में एक महीना तक कई महिलाएं नदी के घाटों में स्नान करने के लिए सुबह जाती हैं। नदी किनारे धार्मिक कार्यक्रम भी होते हैं, जिसमें तुलसी विवाह का आयोजन होता है।
विज्ञापन

नदी के घाटों की सफाई बहुत जरूरी है। यही हाल पुरानी बाजार के पुल घाट में देखने को मिलता है, जहां गंदगी पड़ी रहती है। समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मंदाकिनी नदी में बाढ़ के दौरान नदी किनारे बने घाटों को भारी क्षति हुई है। इसी के साथ ही नदी किनारे लगे हजारों की संख्या में पेड़ गिर गए थे। घाटों की मरम्मत करने के साथ ही पेड़ भी लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में आई बाढ़ के बाद घाटों की सफाई कराई गई थी। सफाई कर्मियों को भेजकर फिर से सफाई कराई जाएगी। टूटे घाटों का सुंदरीकरण करने की योजना बनाई जा रही है।
नरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन- नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed