फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Murder News: दो दिन पहले खरीदा चाकू... इस बहाने से स्टेशन बुलाया, एक घंटे तक साथ बैठा फिर मार डाला

Sun, 01 Sep 2024 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News Man Murdered in Etawah Suspect Surrenders After Dragging Body to the Street News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
UP Etawah News: इटावा में दिन दहाडे़ युवक का गला काटकर आरोपी ने कैंटीन से खींचकर बीच सड़क पर लाकर फेंक दिया। इससे दहशत फैल गई, कैंटीन संचालक दौड़कर जीआरपी थाने पहुंचा। उससे पहले आरोपी ने वहां पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना के ठीक आधे घंटे पहले पुलिस भर्ती परीक्षा छूटी थी। कैंटीन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी शव को घसीटते हुए भी दिखाई दे रहा है।


 
UP Crime News Man Murdered in Etawah Suspect Surrenders After Dragging Body to the Street News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र के पिता नत्थू लाल बीस साल पहले बरेली से इटावा आए थे। उन्होंने फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में पौधशाला स्थापित की थी। तब से वह परिवार सहित रोहित के मकान में किराए पर रह रहे थे। 

 
UP Crime News Man Murdered in Etawah Suspect Surrenders After Dragging Body to the Street News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले जितेंद्र राहुल की बहन को ले गया था। बरेली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। रोहित यादव उर्फ मोनू शटरिंग का काम करता था। पुलिस पूछताछ में बताया गया कि जितेंद्र ने साजिश के तहत शुक्रवार शाम दूसरी सिम से आवाज बदलकर रोहित से बात की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News Man Murdered in Etawah Suspect Surrenders After Dragging Body to the Street News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
उसको शटरिंग के सिलसिले में शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास कैंटीन पर बुलाया था। रोहित वहां पहुंचा तो वह भी पीछे से पहुंच गया। जिसके बाद करीब एक घंटे तक उसके साथ बैठा रहा। दो दिन पहले ही नया चाकू लेकर आया था, जिससे उसने कई वार करके हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन
UP Crime News Man Murdered in Etawah Suspect Surrenders After Dragging Body to the Street News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद पुलिस ने रोहित के घर सूचना दी। घर पर रोहित की मां, छोटा भाई प्रियांशु और बहन नेहा ने डर की वजह से दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। पुलिस के बुलाने पर कई घंटे तक वह थाने नहीं पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed