फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में दिनदहाड़े कत्ल: अफेयर और लव मैरिज... इस बात से खफा नर्सरी संचालक ने प्रेमिका के भाई को मार डाला

Sun, 01 Sep 2024 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News Young Man Murdered at Railway Station in Etawah See photos News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
UP Daylight Murder: उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार दोपहर युवक ने कहासुनी के दौरान प्रेमिका के भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी ने जीआरपी थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।


मूल रूप से बरेली जिले के थाना प्रेमनगर के गोरिया गांव निवासी जितेंद्र की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा पर नर्सरी है। वह फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। इस दौरान उसके मकान मालिक की बेटी से प्रेम संबंध हो गए थे। 
UP Crime News Young Man Murdered at Railway Station in Etawah See photos News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
दो जनवरी 2023 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली थी और बरेली चले गए। लड़की के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। लड़की की मां ने जितेंद्र के खिलाफ पुत्री को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
UP Crime News Young Man Murdered at Railway Station in Etawah See photos News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। कोर्ट में लड़की ने जितेंद्र के खिलाफ बयान दे दिया। जिसके बाद कोर्ट ने युवती को परिजनों के साथ भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News Young Man Murdered at Railway Station in Etawah See photos News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
परिजन उसकी शादी कहीं और करने जा रहे थे। इस बात को लेकर जितेंद्र रंजिश रखने लगा। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बहाने से वह लड़की के भाई को लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया में कैंटीन पर पहुंचा। 



 
विज्ञापन
UP Crime News Young Man Murdered at Railway Station in Etawah See photos News in Hindi
Etawah murder - फोटो : अमर उजाला
यहां दोनों ने कोल्ड ड्रिंक पी। कैंटीन संचालक उज्जवल पटेल ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से से तिलमिलाए जितेंद्र ने कमर से चाकू निकालकर युवक के पेट में ताबड़तोड़ वार करके उसका गला काट दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed