फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा हत्याकांड: मुकेश की प्रेमिका का चौंकाने वाला कबूलनामा...बताया कत्ल वाली रात का सच; कोर्ट भी पहुंची थी वो

Thu, 21 Nov 2024 08:36 AM IST
शाहरुख खान अदनान, अमर उजाला, इटावा
अदनान, अमर उजाला, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Nov 2024 08:36 AM IST
सार

इटावा में पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या करने वाले मुकेश की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि वो वारदात वाली रात दो बजे से फोन पर मुकेश के संपर्क में थी। जानें उसने पूछताछ में और क्या बताया?

विज्ञापन
Etawah Mass Murder Case Swati was in contact with Mukesh on phone since 2 oclock on night of incident
Etawah Mass Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इटावा शहर के मोहल्ला लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में जेल गए आरोपी मुकेश की माशूका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में पता चला है कि 10 नवंबर की रात दो बजे से स्वाती मुकेश से फोन पर बात कर रही थी। 11 नवंबर की सुबह अपने छोटे बेटे डुग्गू के साथ शताब्दी ट्रेन से इटावा पहुंची, साढ़े आठ बजे मुकेश स्कूटी से उसे स्टेशन से लेने पहुंचा था। वहां से स्वाती को वह रोडवेज बस स्टैंड ले गया और कानपुर की बस में छोड़ आया था। 


मुकेश के गिरफ्तारी के बाद महिला दूसरे दिन कोर्ट में उससे मिलने पहुंची थी, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक नहीं लग पाई थी। इसके बाद महिला अपना मोबाइल बंद करके कानपुर चली गई थी।
Etawah Mass Murder Case Swati was in contact with Mukesh on phone since 2 oclock on night of incident
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
पुलिस पूछताछ में स्वाती ने बताया कि 11 नवंबर को एकादशी पर मुकेश के साथ खाटू श्याम जाने का प्लान था। मुकेश ने शताब्दी ट्रेन से उसका इटावा का टिकट कराया था। मुकेश स्टेशन पर उसे स्कूटी से लेने पहुंचा था। वहां से उसे रोडवेज बस स्टैंड ले गया और कानपुर जाने वाली बस में बैठा दिया था।

रात में जब उसे पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट उर्फ आदि की हत्या की बात पता चली। 12 नवंबर को कानपुर से टैक्सी बुक करके मुकेश से मिलने के लिए कोर्ट पहुंची थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब मुकेश कोर्ट पहुंचा तो उससे बात करने का प्रयास किया। लेकिन, मुकेश ने उसको न पहचानने का ढोंग किया। इसके बाद स्वाती वहां से वापस कानपुर चली गई और मोबाइल बंद कर लिया।
 
Etawah Mass Murder Case Swati was in contact with Mukesh on phone since 2 oclock on night of incident
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद मुकेश ने पुलिस को आत्महत्या की झूठी कहानी सुनाई, पुलिस उसी कहानी पर जांच कर रही थी। इसी कारण कोर्ट में पुलिस महिला की कहानी नहीं जान पाई थी। अमर उजाला की पड़ताल के बाद कोर्ट में मुकेश से मिलने पहुंची महिला की खबर 18 नवंबर को प्रकाशित हुई थी। इससे पहले 15 नवंबर को छपी खबर से भी महिला के साथ ऐश करने की पुष्टि हो गई। खबर छपने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah Mass Murder Case Swati was in contact with Mukesh on phone since 2 oclock on night of incident
आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
मुकेश की माशूका गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा में पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश की माशूका बुधवार दोपहर करीब एक बजे को गिरफ्तार कर लिया। स्वाती कोर्ट में किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने पहुंची थी। सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा पुल के नीचे से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Etawah Mass Murder Case Swati was in contact with Mukesh on phone since 2 oclock on night of incident
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
हत्यारोपी मुकेश ने महिला को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी, और उसी के साथ ज्यादा समय गुजारने लगा था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने अपनी पत्नी व दो बेटियों और बेटे की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने आत्महत्या की साजिश रची, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed