फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election result effect on holi

नतीजे की चिंता में नहीं चढ़ रहा होली का रंग

Thu, 09 Mar 2017 11:03 PM IST
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, कानपुर
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:03 PM IST
सार

मतगणना की तैयारी में भूले होली की तैयारी
11 को गिनती, 12 को होलिका दहन

विज्ञापन
election result effect on holi
डेमो पिक

विस्तार

चुनाव नतीजे की चिंता ने चेहरे से होली के रंगों की रंगत उड़ा दी है। प्रत्याशी और उनके नजदीक समर्थकों को होली की गुझिया से ज्यादा जीत की मिठाई का बेताबी से इंतजार है। होली के इंतजामों में मतगणना की तैयारी भारी पड़ रही है। 
विज्ञापन

 

11 मार्च को होने वाली है मतगणना

election result effect on holi
डेमो पिक
23 फरवरी को मतदान के बाद 11 मार्च को होने वाली मतगणना के 15 दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बड़ी बेसब्री से बीते। रोजाना जीत-हार के गुणा-भाग लगाए जाते रहे। मतगणना के ठीक एक दिन बाद 12 मार्च को होलिका दहन है। 13 और 14 को होली की धूम रहेगी। बुंदेलखंड में दोनों दिन धूमधाम से होली मनाई जाती है। लेकिन अबकी चुनाव लड़े प्रत्याशी और उनके नजदीकी समर्थकों का पूरा ध्यान मतगणना पर ही टिका रहा।

होली की तैयारियां पीछे रह गईं। लगभग सभी प्रत्याशी अपने मतगणना एजेंट की सूची बनाने और निर्वाचन कार्यालय से उनके परिचय पत्र हासिल करने में जुटे हैं। उन्हें इसके आगे होली नहीं सूझ रही। ऐसे में जीतने वाले प्रत्याशी को छोड़कर शेष सभी उम्मीदवारों के चेहरों पर मतगणना के बाद उदासी का रंग चढ़ा नजर आएगा। कुछ तो हार के गम में शायद होली ही न मनाएं। 

                            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed