कानपुर में एकता गुप्ता की मौत का असली कारण जानने के लिए स्टेट फॉरेंसिक टीम शुक्रवार को शहर पहुंची। अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक केस डायरी का अध्ययन किया। टीम ने विवेचक को एकता की खोपड़ी का सीटी स्कैन और हड्डियों की एमआरआई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुरक्षित रखे गए बिसरा का भी परीक्षण कराने के लिए कहा।
स्टेट फॉरेंसिक टीम डीएम कंपाउंड के पास स्थित आफीसर्स क्लब पहुंची और करीब एक घंटा तक आसपास का जायजा लिया। मिट्टी के सैंपल लेने के बाद लखनऊ लौट गई। सिविल लाइन निवासी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत राहुल गुप्ता की पत्नी एकता 24 जून 2024 को ग्रीनपार्क स्थित जिम से लापता हो गई थी। 26 अक्तूबर को पुलिस ने इस मामले में जिम ट्रेनर विमल सोनी को गिरफ्तार किया था।
2 of 7
Kanpur Ekta Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डीएम कंपाउंड स्थित आफीसर्स क्लब से एकता का शव बरामद किया था। विमल का कहना था कि एकता उसकी शादी को लेकर विवाद कर रही थी। विवाद के बाद एकता की नाक में घूंसा मारा तो वह मर गई। डर के कारण एकता को डीएम कंपाउंड में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। एकता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न आने पर कोतवाली पुलिस ने स्टेट फॉरेंसिक टीम को पत्र भेजा था। इसी के चलते शुक्रवार को फॉरेंसिक सेल के संयुक्त निदेशक डॉ. कीर्ति वर्धन सिंह ने टीम के साथ कानपुर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।
3 of 7
ekta murder case
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से फॉरेंसिक टीम आई थी। एकता के बिसरा का परीक्षण और उसकी खोपड़ी का सीटी स्कैन व एमआरआई कराने के लिए टीम ने कहा है। घटनास्थल से मिट्टी का नमूना भी टीम ने लिया है। टीम विभिन्न परीक्षणों की रिपोर्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को सौंपेगी। -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी
4 of 7
ekta murder case
- फोटो : amar ujala
अलग-अलग सतहों से लिया मिट्टी का नमूना
फॉरेंसिक टीम ने डीएम कंपाउंड के पास स्थित आफीसर्स क्लब में प्रवेश द्वार से लेकर शव को दफनाए जाने वाले स्थान के बीच की दूरियों का आकलन किया। टीम ने जिस जगह एकता का शव दफनाया था, वहां की मिट्टी का परीक्षण किया तो मिट्टी पथरीली मिली। इसके बाद टीम ने मिट्टी की अलग-अलग सतह की जांच कर नमूना एकत्रित किया।
5 of 7
ekta murder case
- फोटो : amar ujala
बलुई मिट्टी होने पर गिरने से जल्दी मौत नहीं होती
मिट्टी का नमूना इसलिए लिया है ताकि पता लगाया जा सके कि मिट्टी बलुई है अथवा पथरीली। बलुई मिट्टी होने पर गिरने से जल्दी मौत नहीं होती है, जबकि पथरीली मिट्टी पर गिरने से मौत की आशंका अधिक बढ़ जाती है।