फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Murder Case: एकता का ही था ऑफिसर्स क्लब में दफन शव, कुछ दिन बाद आएगी लैब से स्कल की रिपोर्ट…भेजा रिमाइंडर

Sat, 25 Jan 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: एकता हत्याकांड में झांसी लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट ने आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। दरअसल, रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि ऑफिसर्स क्लब में दफन शव एकता का ही था। कुछ दिन बाद लैब से स्कल की रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
Ekta Murder Case Ektas body was buried in the Officers Club skull report will come from the lab after few days
ekta murder case - फोटो : amar ujala

कानपुर के चर्चित एकता गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। जिलाधिकारी परिसर के ऑफिसर्स क्लब की जमीन में दफनाया गया शव एकता गुप्ता का ही था। पुलिस को शव पर मिली मिट्टी की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। झांसी लैब के वैज्ञानिकों के मुताबिक शव पर मिली मिट्टी और जिलाधिकारी परिसर की मिट्टी से मेल खा गई है।



अब झांसी लैब से एकता की खोपड़ी और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है। सवाल उठता है कि एकता की खोपड़ी को क्यों लैब भेजा गया? पुलिस को यह रिपोर्ट मिलने के बाद एकता को कहीं और हत्या कर शव को जिलाधिकारी परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब में आकर छिपाने की थ्योरी पर विराम लग गया है।

Ekta Murder Case Ektas body was buried in the Officers Club skull report will come from the lab after few days
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला

एक चार्जशीट कोर्ट में जमा करवा चुकी है पुलिस
अब कोतवाली पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाने की तैयारी कर रही है। ताकि तीन महीने में हत्यारोपी विमल सोनी को सजा करवाई जा सके। पुलिस डीएनए रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से एक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। बता दें कि पुलिस 90 दिन के अंदर एक चार्जशीट कोर्ट में जमा करवा चुकी है। इसमें विमल सोनी पर दोष सिद्ध किए गए थे।

Ekta Murder Case Ektas body was buried in the Officers Club skull report will come from the lab after few days
ekta murder case - फोटो : amar ujala

पुलिस ने कहा डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
इस पूरे मामले की शुरुआत 24 2024 जून को हुई थी। जब एकता गुप्ता ग्रीन पार्क स्थित जिम जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी थी। पति ने जिम ट्रेनर विमल सोनी पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया था। अक्तूबर माह में एकता का शव जिलाधकारी परिसर के ऑफिसर्स क्लब में तब बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Murder Case Ektas body was buried in the Officers Club skull report will come from the lab after few days
ekta murder case - फोटो : अमर उजाला

क्राइम सीन रीक्रिएशन भी सटीक बैठा
जब पुलिस ने आरोपी विमल सोनी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में विमल ने एकता की हत्या कबूली थी। इस मामले में क्राइम सीन रीक्रिएशन भी सटीक बैठा। एकता के शव से बरामद हुई मिट्टी को जांच के लिए पुलिस ने झांसी फॉरेंसिक लैब भेजा था। इसकी रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है।

विज्ञापन
Ekta Murder Case Ektas body was buried in the Officers Club skull report will come from the lab after few days
ekta murder case - फोटो : अमर उजाला

स्कल और डीएनए रिपोर्ट चार्जशीट में होगी शामिल
रिपोर्ट में शव पर मिली मिट्टी और ऑफिसर्स क्लब से लिए गए नमूने को एक ही मिट्टी का बताया गया है। पुलिस के मुताबिक अब खोपड़ी और डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed