{"_id":"671e8409014ab5ff590340c9","slug":"ekta-murder-case-after-the-murder-murderer-kept-roaming-around-the-city-for-whole-day-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता हत्याकांड: हत्या के बाद पूरे दिन शहरभर में घूमता रहा कातिल, रात 8 बजे फजलगंज से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता हत्याकांड: हत्या के बाद पूरे दिन शहरभर में घूमता रहा कातिल, रात 8 बजे फजलगंज से हुआ फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:21 AM IST
सार
Kanpur Murder Case: एकता को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी जिम ट्रेनर पूरे दिन शहरभर में घूमता रहा। शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्यारोपी और उसकी कार की फुटेज कैद हुई।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी और उसकी आई-10 कार दिनभर शहर की अलग-अलग सड़कों व जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुई। जाहिर है कि हत्या करने के बाद आरोपी शहरभर में दौड़ता रहा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐसा कर रहा था या फिर खुद के बचने या फरार होने से पहले प्लान बनाने के लिए समय काट रहा था।
जिम व विभिन्न जगहों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि 24 जून की सुबह 5:58 पर एकता जिम में दाखिल हुई। विमल इससे पहले से जिम में मौजूद था। सुबह 7 बजे एकता जिम से निकली। इसके बाद 7:13 बजे तक लाइट गुल रही, जिसकी वजह से विमल के बाहर निकलने का फुटेज नहीं मिला। हालांकि 7.28 बजे जिम ट्रेनर की आई-10 ग्रीन पार्क के गेट नंबर 2 से बाहर निकलती दिखी।
2 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कार में कौन बैठा था, यह स्पष्ट नहीं है। इसके बाद कार डीएवी तिराहा होकर बाबा घाट की ओर मुड़ी और दो मिनट बाद तिराहे पर वापस आ गई। फिर ग्रीन पार्क चौराहे पर कार नजर आई लेकिन उसकी अगली ड्राइविंग सीट पर तो विमल बैठा था लेकिन बगल वाली सीट खाली थी। इसके बाद कार सिक्का व टेफ्को व रेव-3 चौराहा होते हुए गंगा बैराज जाती दिखी और 7:41 पर कंपनी बाग पर दिखाई पड़ी।
3 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
फिर रातवपुर की तरफ गया लेकिन पांच मिनट बाद दोबारा कंपनी बाग चौराहे की ओर आया और रेव-3 से टेफ्को चौराहा होते हुए ग्वालटोली की ओर मुड़ गया। फिर हडर्ड चौराहा और मधुबन तिराहा, कचहरी, चेतना चौराहा होते हुए आठ बजे सरसैया घाट चौराहा पहुंच गया। यहां से वह सीधे ऑफिसर्स क्लब गया और वहां से 8.35 मिनट पर बाहर निकला। फिर झाड़ी बाबा पड़ाव गया। इसके बाद किंग्सटन रिजार्ट पर 8.37, 8.43 बजे घंटाघर चौराहा तक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नौ बजे मुरे कंपनी पुलिस पर नजर आया और 9:50 बजे फिर से झाड़ी बाबा पड़ाव पर दिखाई दिया। इसके बाद वह 1:31 बजे फजलगंज चौराहा, 1.34 बजे कोकाकोला चौराहा, 1.37 बजे पांडुनगर चौराहा, 1:52 बजे भैरवघाट, फिर करीब दो बजे ऑफिसर्स क्लब पर दिखा।
विज्ञापन
5 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 3:06 बजे गंगा बैराज पर पहुंचा। यहां कुछ देर रुककर वह 3:30 बजे अटल घाट पर दिखाई दिया। इसके बाद 5:30 बजे गंगा बैराज पुल पार करते हुए जबकि और 5:53 बजे बैराज पर वापस लौट आया। रात 8 बजे वह पैदल फजलगंज में देखा गया। माना जा रहा है कि इसके बाद वह बस के जरिये बस छोड़कर भाग निकला। इसके बाद आगरा में एक एटीएम से रुपये निकालते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।