{"_id":"5b0ee8284f1c1b9c6e8b55e9","slug":"eight-years-old-student-dies-in-college-campus-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कैंपस में कक्षा 2 के छात्र की मौत, बाबा ने कहा- अगर वह छत से गिरा तो कमरे में शव कैसे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज कैंपस में कक्षा 2 के छात्र की मौत, बाबा ने कहा- अगर वह छत से गिरा तो कमरे में शव कैसे आया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 31 May 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
स्कूल कैंपस में पड़ा बच्चे का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः नौबस्ता के मछरिया में लक्ष्मी विद्या मंदिर इंटर कालेज (एलवीएम) के हॉस्टल के छात्र विराट सिंह उर्फ मोहन (8) का शव कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन इमारत के एक कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। आशंका है कि रात में बिजली न आने पर वह निर्माणाधीन इमारत की छत पर सोने चला गया और वहां से नीचे गिर गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। कालेज में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से हाथापाई की कोशिश की।
कॉलेज कैंपस
- फोटो : अमर उजाला
भुखनाई गांव, नर्वल निवासी विनय सिंह का बेटा विराट मछरिया स्थित एलवीएम कालेज में दूसरी कक्षा का छात्र था। वह दो साल से कालेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। मंगलवार रात विराट ने सहपाठियों के साथ खाना खाया। इसके बाद टहलने निकला। देर रात वह हॉस्टल भी नहीं लौटा, लेकिन वार्डन और प्रबंधन ने उसकी सुध नहीं ली।
जांंच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह विराट का शव परिसर में ही निर्माणाधीन इमारत के प्रथम तल के एक कमरे में पड़ा मिला। उसके कान, नाक और सिर से खून बह रहा था। कालेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस अफसर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल की पड़ताल और विराट के सहपाठियों से बातचीत की। आईजी आलोक सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांंच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विराट के बाबा कृष्ण बहादुर भी परिवार के साथ हास्टल पहुंचे। कृष्ण बहादुर ने बताया कि सुबह कालेज के प्रबंधक अवधेश कुमार यादव ने विराट की तबियत खराब होने की सूचना मोबाइल पर दी थी। जब वह कालेज पहुंचे तो निर्माणाधीन इमारत के कमरे में पौत्र मृत पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में कॉलेज प्रबंंधक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह छत से गिरा तो कमरे में शव कैसे आया। रात में हास्टल से 300 मीटर दूर दूसरी सूनसान बिल्डिंग में अकेले सोने कैसे चला गया। रात में हास्टल से गायब होने पर प्रबंधन ने तलाश क्यों नहीं की, किसी को सूचना क्यों नहीं दी। इन तमाम सवालों से घटना संदिग्ध लग रही है।