फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झोले में रखे थे 5 बम, बच्चे ने रस्सी का गोला समझकर उछाल दिया, दो घायल

Wed, 30 May 2018 09:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Two children injured in bomb blast
डेमाे पिक
यूपी के औरेया जिले में बकरी चरा रहे बच्चे खेलते-खेलते ट्यूबवेल के निकट पहुंचे। जहां एक झोले में रखे बमों को रस्सी का गोला समझ एक बच्चे ने एक बम उछाल दिया। बम जमीन पर गिरते ही फट गया। जिसकी चपेट में आए दो बालक घायल हो गए।



 
Two children injured in bomb blast
डेमाे पिक
अंतौल गांव के राधे श्याम का आठ वर्षीय पुत्र और गांव का ही उसका साथी अमन (आठ) पुत्र हरी गांव के बाहर बकरी चराने गए थे। बकरी चराते-चराते यह दोनों बालक गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल के समीप पहुंचे। जहां एक झोला बालकों ने रखा देखा। इन बालकों ने उसमें रखे पांच बमों को रस्सी का गोला समझा।

 
Two children injured in bomb blast
डेमाे पिक
अमन ने एक बम को रस्सी का गोला समझकर आसमान की ओर उछाल दिया। बम जमीन पर गिरते ही फट गया। जिसकी चपेट में आए दोनों बालक घायल हो गए। बम की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम करने वाले लोग आए और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए दोनों बालकों को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल अमन की हालत को चिंताजनक बताते हुए सैफई रेफर कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two children injured in bomb blast
डेमाे पिक
इस घटना के बाद घटना स्थल पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हुई तो वहां झोले में बम रखने को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस जांच करेगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed