फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः फर्रुखाबाद में ऑपरेशन असीम बंद, गहरे बोरवेल में दफन हो गई सीमा, भाई ने लगाया आरोप

Sat, 06 Apr 2019 06:29 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
eight year old girl fell down in borewell in rescue work stopped
ऑपरेशन असीम बंद - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार शाम करीब चार बजे खेलते समय आठ साल की बच्ची 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद आए सेना के जवानों ने सीमा को सकुशल निकालने के लिए काम शुरू किया। लेकिन चार दिन बाद जैसे ही एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य बंद किया और खोदे गए गड्ढे भरे जाने लगे, पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया।
eight year old girl fell down in borewell in rescue work stopped
ऑपरेशन असीम बंद - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की सूचना पर सेना के जवान मौके पर पहुंच गए थे। मंगलवार देर रात सांसद विधायकों के साथ ही सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंचे थे।
eight year old girl fell down in borewell in rescue work stopped
ऑपरेशन असीम बंद - फोटो : अमर उजाला
हर शख्स मासूम की सलामती के लिए दुआएं करता रहा लेकिन तमाम प्रयासों के बाद निराशा ही हाथ लगी। बचाव कार्य में लगे जिम्मेदारों के मुताबिक बच्ची की किसी भी प्रकार हलचल नहीं मिल पा रही थी। इस हालात में उन्होंने मासूम को मृत मानकर बचाव कार्य बंद कर दिया। सीमा के भाई ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसको विश्वास में लिए बगैर ऑपरेशन असीम को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
eight year old girl fell down in borewell in rescue work stopped
ऑपरेशन असीम बंद - फोटो : अमर उजाला
सेना, एनडीआरफ, एसडीआरफ वापस चली गई। जमीन को समतल करने का काम जेसीबी और पोकलैंड मशीन से राजस्वकर्मी करा रहे है। मासूम न तो जिंदा मिली और न उसका शव ही बरामद किया जा सका। मासूम बोरवेल में दफन हो गई।
विज्ञापन
eight year old girl fell down in borewell in rescue work stopped
ऑपरेशन असीम बंद - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन असीम के बंद होते ही इलाके में मातम का माहौल बना है। लोग सीमा की बातों और उसकी अठखेलियों को यादकर-करके रोने लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed