{"_id":"5ca7a140bdec2214254475f3","slug":"eight-year-old-girl-fell-down-in-borewell-in-farrukhabad-distric-rescue-operation-is-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"56 घंटे बाद भी बोरवेल से नहीं निकल सकी बच्ची, ऑक्सीजन सेवा भी बंद, 32 फुट से और नीचे खिसकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 घंटे बाद भी बोरवेल से नहीं निकल सकी बच्ची, ऑक्सीजन सेवा भी बंद, 32 फुट से और नीचे खिसकी
Sat, 06 Apr 2019 05:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल से 56 घंटे बाद भी नहीं निकली मासूम
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद कमालगंज में क्षेत्र के गांव रसीदपुर में बुधवार को 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरी आठ वर्षीय मासूम सीमा को तीसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका। मासूम को बचाने के लिए पिछले 56 घंटों से चल रहे आपरेशन असीम के सामने बोरवेल के पास जगह कम होने व लगातार मिट्टी धसकने से समस्या आती रही। एक समय 29 फुट तक गहरा गड्ढा हो चुका था।
सीमा काे निकालने के लिए जारी बचाव कार्य
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच बलुई मिट्टी का टीला गिरने से गड्ढे की गहराई कम होकर 22 फुट रह गई। देर शाम ऑक्सीजन का पाइप प्रेशर से टूट गया। इससे बालिका के 40 फुट या इससे अधिक गहराई पहुंचने की आशंका है। मासूम को निकालने के लिए बुधवार दोपहर बाद आपरेशन असीम सेना के जवानों ने शुरू किया था। उस समय सीमा बोरवेल में 25 फुट गहराई पर अटकी थी।
बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आगरा से पैरा मिलिट्री, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान भी लगाए गए। बोरवेल के निकट खोदे जा रहे गड्ढे से दो बार बालिका के निकट पहुंचने की स्थिति बनी। बलुई मिट्टी धसकने से राहत टीम के जवान मिट्टी में दब गए। उन्हें निकालने के बाद फिर अभियान शुरू हुआ। गुरुवार रात 28 फुट तक गड्ढे की गहराई हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को बचाने के लिए हर कोशिश जारी
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों को उम्मीद थी कि 32 फुट तक गड्ढा खुदते ही बच्ची को निकाल लिया जाएगा लेकिन बार-बार मिट्टी धसकती रही। शुक्रवार को एक समय गहराई 29 फुट तक पहुंच गई और तभी मिट्टी धसक गई। इससे गड्ढा 22 फुट ही रह गया। शाम सात बजे के बाद बोरवेल में पाइप डालकर दी जा रही ऑक्सीजन की सेवा भी बंद हो गई।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन दे रहे स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि बोरवेल में प्रेशर से पाइप टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि पाइप टूटने के बाद बालिका के 40 फुट से भी नीचे जाने की आशंका है। इसी के बाद मिट्टी धसकने से रोकने के लिए कटे हुए ड्रमों को लगाकर खोदाई का काम शुरू किया गया। जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी डा.अनिल मिश्रा बदली हुई रणनीति के अनुसार रेस्क्यू में निर्देशन देते रहे।