{"_id":"5ca78ad8bdec2214084cec9e","slug":"iit-kanpur-student-get-77-rank-in-upsc-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआईटीयन शिवांश अवस्थी ने ठुकराया था जापानी कंपनी का 40 लाख का पैकेज, अब आईएएस में पाई 77वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटीयन शिवांश अवस्थी ने ठुकराया था जापानी कंपनी का 40 लाख का पैकेज, अब आईएएस में पाई 77वीं रैंक
Sat, 06 Apr 2019 03:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
शिवांश अवस्थी यूपीएससी एग्जाम में 77वीं रैंक पाने वाले
- फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा 2018 में केशवपुरम के शिवांश अवस्थी 77वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गए हैं। शिवांश ने आईआईटी कानपुर से एयरोस्पेस विभाग से इंजीनियरिंग की है।
शिवांश अवस्थी
खास बात है कि वह जापान से 40 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़कर आए थे और पहली बार में ही देश की सर्वोच्च परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उनके पिता शैलेश अवस्थी ‘अमर उजाला’ के पूर्व पत्रकार और मां अर्पणा अवस्थी गृहिणी हैं।
शिवांश के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
छोटा भाई जयश एमबीए करने के बाद नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहा है। पिता शैलेश ने बताया कि शिवांश ने शुरू से ही पढ़ाई में मेहनत की। 10वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवांश् अवस्थी
12वीं 92 प्रतिशत अंकों के साथ पास की ओर 2010 में आईआईटी कानपुर के लिए चयनित हो गए। यहां एयरोस्पेस विभाग से बीटेक की पढ़ाई के बाद शिवांश का चयन जापान की मल्टीनेशनल कंपनी में हो गया। ढाई साल की नौकरी करने के बाद पिछले साल वापस भारत आ गए।
विज्ञापन
शिवांश अवस्थी यूपीएससी एग्जाम में 77वीं रैंक पाने वाले
सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी की और पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली। उनका वैकल्पिक विषय भूगोल था। शिवांश ने कैट की परीक्षा में भी शानदार पर्सेंटाइल हासिल की। उन्हें आईआईएम लखनऊ और आईआईएम बंगलूरू से ऑफर आया था।