फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMU में जिन्ना तस्वीर विवाद पर अखिलेश का बड़ा बयान, भाजपा को कहा ‘एनकाउंटर-सरकार’ 

Tue, 08 May 2018 04:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav big statement on AMU
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एएमयू मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर भाजपा को ‘एनकाउंटर-सरकार’ कहा। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए। 


 

Akhilesh Yadav big statement on AMU
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार हमेशा से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर रहती है। अखिलेश कोई भी मुद्दा ऐसा नहीं छोड़ते जिसमें वह भाजपा सरकार को कोसते न हों।  अखिलेश ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि-
हर जगह दिखावे की सक्रियता दिखानेवाली प्रदेश की ‘एनकाउंटर-सरकार’ AMU में क्यों नहीं सक्रिय हो रही है, जहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का माहौल बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हम एक बार नहीं सौ बार कहेंगे कि शिक्षा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, ये युवाओं के भविष्य का सवाल है.
Akhilesh Yadav big statement on AMU
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
इससे पहले 3 मई को अखिलेश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को राजनीति करार दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav big statement on AMU
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
उन्होंने अपने अपने ट्विटर पर लिखा था कि -AMU छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना किस तरह की राजनीति है. कम से कम शिक्षा के क्षेत्र को तो राजनीतिक आग में नहीं झोंकना चाहिए. पुलिस ने जिस प्रकार अपनी भूमिका निभायी है उससे लगता है कि इस सरकार में पुलिस सबके लिए न होकर कुछ ख़ास लोगों के लिए ही सक्रिय होने को मजबूर है.
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed