{"_id":"5b649e644f1c1b0c718b7adb","slug":"due-to-rain-cracks-in-lucknow-agra-express-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश खोल रही ‘खोखले’ एक्सप्रेस-वे की पोल, धमाचौकड़ी कर रहे हैं मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश खोल रही ‘खोखले’ एक्सप्रेस-वे की पोल, धमाचौकड़ी कर रहे हैं मवेशी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ के पास क्षतिग्रस्त सेफ्टीग्रिल
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से हो रही बरसात से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारों की मिट्टी बह जाने से सड़क में दरारें आ रही हैं। यूपी के उन्नाव जिले में औरास कस्बा के सामने सईं नदी पर बने पुल में दरारें दिखने लगी हैं। मिट्टी बहने से हवाई पट्टी पर भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। सेफ्टी ग्रिल टूटने से मवेशी एक्सप्रेस-वे पर चौकड़ी भर रहे हैं। जिले की हसनगंज और बांगरमऊ तहसील से होकर निकले एक्सप्रेस-वे में दर्जनों स्थानों पर टूट-फूट हुई है। यूपीडा की टीमें मरम्मत कार्य में लगी हैं। यूपीडा अधिकारी, बरसात से टूटे एक्सप्रेस-वे को जल्द दुरुस्त करने की बात कह रहे हैं।
औरास में सई नदी पुल में आई दरारों की जांच करती यूपीडा की टीम
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे मौजूदा समय में हादसों का एक्सप्रेस-वे साबित हो रहा है। औरास कस्बा के पास पंचमखेड़ा गांव के सामने सईं नदी पुल की एक दीवार में दरार आ गई है। हालांकि मरम्मत कार्य का जायजा ले रही तकनीकी टीम इस दरार से कोई असर न होने की बात कह रही है। हसनगंज तहसील के अटिया गांव के सामने सड़क किनारे की मिट्टी बहने से सेफ्टी ग्रिल टूट गई है। इससे मवेशी एक्सप्रेस-वे पर पहुंच रहे हैं। निर्माणाधीन टोल बैरियर के पास भी मवेशियों के लिए रास्ता खुल गया है। इससे एक्सप्रेस-वे पर हादसों का खतरा और बढ़ गया है। संडीला-उन्नाव मार्ग के अंडरपास में भी दरार दिख रही है। बांगरमऊ में कबीरपुर गांव के सामने हवाई पट्टी के दोनों ओर की मिट्टी बह गई है।
क्षतिग्रस्त सड़क व ग्रील की मरम्मत करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
यहां जल निकासी के लिए बनाए गए नाले चोक होने से बरसात के पानी से सड़क को भी नुकसान हो रहा है। खंभौली गांव के सामने सर्विस रोड कट गई है। रसूलपुर रूरी, रूरी सादिकपुर गांव के सामने भी यही हाल है। गंजमुरादाबाद के पास उन्नाव-हरदोई मार्ग के अंडर के पास मिट्टी का कटान रोकने के लिए लगाए गए पत्थर भी बह गए हैं। अगर बारिश तेज हुई तो सड़क भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। हालत यह है कि हवाई जहाजों की लैंडिंग और टेकआफ की सुविधा वाला एक्सप्रेस-वे मौजूदा समय में वाहनों से सफर करने वालों के लिए जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास के अटिया गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर घूमते मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
हवाई पट्टी पर अस्थायी डिवाइडर
बांगरमऊ के कबीरपुर गांव के सामने बनी हवाई पट्टी पर हादसों की आशंका बढ़ने से यूपीडा ने अस्थायी डिवाइडरों का निर्माण शुरू कराया है।
कई जगह सड़क में हो रहा जलभराव
एक्सप्रेसव-वे की जिले में लंबाई 60 किमी. है। हसनंगज, बांगरमऊ, औरास, गंजमुरादाबाद सहित कई स्थानों पर सड़क धंसने से जलभराव भी शुरू हो गया है।

हवाई पट्टी पर अस्थाई डिवाइडर रखती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे की मरम्मत में लगाई गई 15 टीमें
यूपीडा के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि लगातार तेज बारिश होने से एक्सप्रेस-वे के किनारों की मिट्टी बही है। इससे सड़क टूटने-धंसने और अन्य तरह की खामियां हो रही हैं। बताया कि 15 टीमें मरम्मत का काम कर रही हैं। टूट-फूट औैर मरम्मत तो नियमित प्रक्रिया है। एक्सप्रेस-वे पर मवेशियों की धमा चौकड़ी के सवाल पर बताया कि वाहन दुर्घटनाओं में सेफ्टी ग्रिल टूट जाती हैं उनकी मरम्मत कराई जा रही है।