सेंट्रल जेल में इस हालत में जी रहा डॉन मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दूसरे दिन भी उसकी मुलाकात नहीं आई...
सूत्रों ने बताया कि दूसरे दिन भी उसकी मुलाकात नहीं आई। हालांकि उसने किताबें मांगी तो जेल प्रशासन ने उसे दे दिया। इसके अलावा जेल में बंद माफिया हप्पू की भी कोई मुलाकात नहीं आई है। हप्पू को दूसरे हाईसेक्योरिटी सेल में रखा गया। जेल में इस समय लगातार माफिया की बैरकों को चेक किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कैदियों की सुरक्षा व्यवस्ता चेक की जा रही...
सूत्रों की मानें तो सुनील राठी से पहले 50-60 मुलाकात अन्य बंदियों की आती थी। दो दिनों से जेल में बंद अन्य बंदियों की 30-40 मुलाकात हुईं। सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार चेक किया जा रहा है। अभी दो दिन में सुनील और हप्पू से कोई मिलने नहीं आया है। जेल के हालात सही और सामान्य हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- काफी परेशान और विचलित सा नजर आया...
सेंट्रल जेल में छाती चौड़ी करके शनिवार की रात पहुंचे कुख्यात माफिया सुनील राठी की सारी हेकड़ी रात भर में ही निकल गई, ऐसा वहां के लोग कह रहे हैं। जैसे-तैसे रात काटी और सुबह काफी परेशान और विचलित सा नजर आया। राठी को जेल की हाई सक्यिोरिटी बैरक में रखा गया है। बैरक की त्रिरस्तरीय सुरक्षा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सेंट्रल जेल के गेट पर उसकी छाती चौड़ी थी...