फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसे जिम्मेदार: ओपीडी में देर से आए डॉक्टर, जल्दबाजी में मरीजों को टरकाते रहे, दूर से हाल पूछकर लिख दी दवा

Wed, 22 Jun 2022 07:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 07:27 AM IST
सार

स्वास्थ्य सेवाएं हरदोई जिला अस्पताल में पूरी तरह बेपटरी है। कोसों दूर से दवा लेने जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद भी इलाज नहीं मिल पाता। जहां एक ओर डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान हैं। तो वहीं, ओपीडी के दौरान डॉक्टर कक्ष से नदारद रहते हैं। 

विज्ञापन
Doctors arrive late in the OPD of Hardoi District Hospital, ask the condition from a far and prescribe medicine
डॉक्टर रूम्स के बाहर लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 1200 मरीजों ने पर्चे बनवाए। मरीजों को पर्चे बनवाने, ओपीडी में जांच कराने, और दवा लेने के लिए काउंटर पर घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। लापरवाही वाली बात यह दिखी की ओपीडी में देरी से आए डॉक्टर जल्दबाजी में दिखे। वह मरीजों का दूर से ही हाल पूछ कर सीधे पर्चे पर दवा लिख रहे थे। हाल ये था कि 10 मिनट में 20 मरीज देखकर डॉक्टरों ने मरीजों को टरका दिया।



जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉक्टरों के ड्यूटी नहीं शुरू हुई। क्योंकि इस समय तक वह अस्पताल ही नहीं पहुंचे थे, जबकि नियमानुसार डॉक्टरों को ओपीडी के पहले अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को देखना होता है। इसके बाद 9 से 2 बजे तक ओपीडी करनी है। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टर नियमों को ताक पर रखे हैं। डॉक्टर ओपीडी में ही एक घंटे देरी से पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण अंचलों से आए मरीजों को पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ रहा है। 

Doctors arrive late in the OPD of Hardoi District Hospital, ask the condition from a far and prescribe medicine
दूर से ही मरीजों हाल पूछते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ओपीडी का आलम यह था कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मरीजों की भीड़ उमड़ी दिखी। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगीं थीं। एक घंटे देरी से कक्ष में आए डॉक्टरों ने कतार में लगे मरीजों की नब्ज देखी न आला लगाया, दो मीटर दूर से हाल पूछकर पर्चे पर दवा लिख दी। 

Doctors arrive late in the OPD of Hardoi District Hospital, ask the condition from a far and prescribe medicine
मरीज शिवप्रसाद - फोटो : अमर उजाला

घाव देखा न जाना दर्द, लिख दिया मरहम
बिलग्राम के नेकपुर नेवादा गांव निवासी शिवप्रसाद (70) डायबिटीज की समस्या से परेशान थे। उनके एक पैर में घाव हो गया है। बताया कि वह सुबह 8 बजे अस्पताल आ गए। पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। इसके बाद डॉक्टर को दिखने के लिए दो घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ा। नंबर आने पर डॉक्टर ने न घाव देखा न दर्द जाना, पर्चे के पीछे घाव पर लगाने के लिए मरहम लिखकर टरका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors arrive late in the OPD of Hardoi District Hospital, ask the condition from a far and prescribe medicine
मरीज रामपाल - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा एक्सरे
बघौली के पिपरी देव गांव निवासी रामपाल (65) ने बताया कि उनका मारपीट में एक हाथ फैक्चर हो गया था। पहले दिन पुलिस ने बिना पर्ची दिए उसे एक्सरे कराने भेज दिया। अस्पताल आने पर कर्मचारियों ने बिना पर्ची के एक्सरे करने से इंकार दिया। मंगलवार को फिर एक्सरे कक्ष में गया, तो कर्मचारियों ने डॉक्टरी रिपोर्ट मांग ली। इसके चलते आज भी बिना एक्सरे बैरंग लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Doctors arrive late in the OPD of Hardoi District Hospital, ask the condition from a far and prescribe medicine
हरदोई जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टरों के ओपीडी में देरी से आने की जानकारी नहीं हैं। जो डॉक्टर देरी से आ रहे हैं, उन्हें आज ही समय से ड्यूटी पर आने के निर्देश दूंगा। इसके बाद भी जो लेट लतीफी करेंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  -डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस, जिला अस्पताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed