फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांग वृद्धा की बेटी हुई लापता, डीआईजी से लगाई गुहार, बोली साहब पुलिस ने डीजल के लिए 12 हजार लिए हैं

Tue, 02 Feb 2021 05:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Divyang old beggar lady gave bribe 12 thousand to kanpur police by begging
बेटी को ढूंढने के लिए थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंची महिला - फोटो : amar ujala
एक बेबस मां जो चलने फिरने में भी लाचार है उसे कानपुर के चकेरी थाने की पुलिस ने उसकी लापता बेटी को ढूंढने के लिए गाड़ी और डीजल के नाम पर करीब 12 हजार रुपये वसूल लिए। सोमवार को वृद्धा के गुहार लगाने पर डीआईजी ने युवती को ढूंढने के निर्देश दिए और थाने आई महिला को पुलिस की जीप से घर भिजवाया। 




 
Divyang old beggar lady gave bribe 12 thousand to kanpur police by begging
गुहार लगाने पहुंची महिला - फोटो : amar ujala
डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। लड़की की बरामदगी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पीड़ित मां का कहना है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस तक शिकायत करने गई थीं, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई।

Divyang old beggar lady gave bribe 12 thousand to kanpur police by begging
चकेरी थाने पहुंची वृद्धा - फोटो : amar ujala
संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठाई। सनिगवां क्षेत्र निवासी वृद्धा ने बताया कि एक महीने पहले बेटी लापता हो गई थी। चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। आशंका है कि दूर का रिश्तेदार बेटी को ले गया है। आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय वसूली में जुट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Divyang old beggar lady gave bribe 12 thousand to kanpur police by begging
पुलिस की जीप से डीआईजी ने छुड़वाया घर - फोटो : amar ujala
भीख मांग कर किसी तरह जुटाई रकम सौंप दी। इसके बाद भी बेटी का पता नहीं चला। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि युवती का पता लगाने के लिए सर्विलांस व अन्य टीमों को लगाया गया है। साथ पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप की जांच कराई जा रही है। 

 
विज्ञापन
Divyang old beggar lady gave bribe 12 thousand to kanpur police by begging
थाने जाती महिला - फोटो : amar ujala
डीआईजी का मानवीय चेहरा
पीड़िता ने अपनी शिकायत डे अफसर सीओ कलक्टरगंज गीतांजलि सिंह को दर्ज कराई थी। वह बाहर बैठी ही थीं कि तभी डीआईजी वहां से निकले। वृद्धा को देखकर रुक गए। उनसे पूरा मामला पूछा। इसके बाद अपनी फ्लीट की गाड़ी से वृद्धा को घर भिजवाया। आश्वासन दिया कि जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है या पैसे लिए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed