फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटो खिंचाने पर भिड़े बराती-घराती, वापस जा रही बरात को पुलिस ने मनाया, खुशी-खुशी विदा हुई दुल्हन

Tue, 08 Dec 2020 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
dispute in marriage over photographing in etawah
फोटो खिंचाने पर भिड़े बराती-घराती - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र वैदपुरा के अंतर्गत ग्राम बनामई में रविवार रात को मैनपुरी से आए बरातियों व लड़की पक्ष के लोगों में फोटो खींचने को लेकर मारपीट हो गई। गुस्साए बराती बरात लेकर लौटने लगे। वैदपुरा थानाध्यक्ष के समझाने पर बरात 20 किमी से वापस लौटी।
dispute in marriage over photographing in etawah
फेरे लेते वर-वधू - फोटो : अमर उजाला
शादी की रस्में अदा की गईं। सोमवार शाम दुल्हन खुशी-खुशी विदा हुई। वैदपुरा थानांतर्गत बनामई गांव में रविवार रात लगभग नौ बजे राम रतन की पुत्री धन देवी उर्फ अर्पिता की शादी थी। वर राहुल पुत्र डालचंद बरात मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गोटपुरा गांव से आई थी।
dispute in marriage over photographing in etawah
विदाई का इंतजार करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
बरात की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय में की गई थी। यहां से लगभग 9:30 बजे बरात चलना शुरू हुई और कन्या के दरवाजे पर पहुंची। इसी दौरान वधु पक्ष के फोटोग्राफर से फोटो खींचने की बात पर बराती व घराती भिड़ गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
dispute in marriage over photographing in etawah
फोटो खिंचाने पर भिड़े बराती-घराती - फोटो : अमर उजाला
इसमें दो बरातियों के मोबाइल फोन भी गुम हो गए। बरातियों ने लगभग 10:30 बजे यूपी 112 पर सूचना दी तो जसवंतनगर व वैदपुरा थाने से दो 112 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इधर, खफा बराती वहां से निकल कर जसवंतनगर की तरफ जा पहुंचे थे। मामला बढ़ते देख वैदपुरा थाना प्रभारी मो. हामिद सिद्दीकी भी बरातियों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
dispute in marriage over photographing in etawah
फोटो खिंचाने पर भिड़े बराती-घराती - फोटो : अमर उजाला
उनके समझाने पर बराती पक्ष को लौटा। रात लगभग एक बजे दोनों पक्षों की रजामंदी पर शादी की रस्में शुरू की गईं। थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। वैदपुरा थाना प्रभारी हामिद ने बताया कि वे मय फोर्स सुबह पांच बजे तक रुके। सोमवार शाम लगभग चार बरात दुल्हन के संग विदा हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed