{"_id":"5dca72fc8ebc3e5aed7d99fc","slug":"digvijay-singh-statement-on-pm-modi-and-maharashtra-political-crisis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, पीएम मोदी के बारे में कही ये बड़ी बात, अमित शाह को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, पीएम मोदी के बारे में कही ये बड़ी बात, अमित शाह को बनाया निशाना
Wed, 13 Nov 2019 02:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चल रहे इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के तीन दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के साथ पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा सरकार का हिमायती बताया।
दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा और मोदी ने आजादी की लड़ाई में कोई भाग नहीं लिया बस सरदार पटेल की 300 करोड़ की मूर्ति बनवा दी। भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पटले दुग्ध उत्पादों पर टैक्स लगाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर भी टैक्स लगा दिया।
इंटक की बैठक में दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हैरत की बात यह है कि देश की कंपनी अमूल पर 20 प्रतिशत और विदेशी कंपनी कैडबरी पर 22 प्रतिशत का टैक्स है मतलब सिर्फ 2 प्रतिशत का ही अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा पब्लिक सेक्टर को बर्बाद करने की तैयारी में है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनिया जो कभी लाखों करोड़ो का लाभांश देती थी उनको बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल के 70 हजार कर्मी वीआरएस लेने की लाइन में खड़े हैं। कैसे स्थिती है ये। कानपुर कभी मैन्चेस्टर रहा है। कपड़ा उद्योग खत्म कर दिया गया। मजदूरों की कमाई पर खेल हो रहे हैं। सार्वजनिक बैंकों का साढ़े 10 लाख करोड़ रूपया एनपीए है। बड़े लोगों का कर्ज इसमें दस गुना है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार में कुछ नहीं हुआ है। एनडीए सरकार बड़े लोगों का पैसा माफ कर रही है। भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी है। भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए दिग्गी राजा बाेले मोदी सरकार से वही लड़ सकता है जिसके ऊपर ईडी और सीबीआई के केस न चल रहे हों।