फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांच में ज्यादा दिन कैद नहीं रहेगा राज, हर रेंज में बनाई जाएंगी फोरेंसिक लैब- डीजीपी ओपी सिंह

Wed, 04 Dec 2019 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
DGP said forensic labs will be made in every police range
इटावा पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने संसाधनों की कमी के बावजूद प्रदेश से संगठित अपराध गायब होने का दावा किया है। इटावा में बुधवार को डीजीपी ने बताया कि डेढ़ साल के अंदर प्रदेश के सभी 18 पुलिस रेंज में फोरेंसिक लैब भी खुल जाएंगी। इससे विसरा जांच में विलंब नहीं होगा।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से पुलिस के बजट में करीब साढ़े छह हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। दो हजार करोड़ रुपये से आगामी मार्च तक प्रदेश के 62 थाने अपग्रेड हो जाएंगे। लखनऊ व नोएडा के अलावा शेष सभी 16 परिक्षेत्रों में साइबर क्राइम थाना खोले जाएंगे।
DGP said forensic labs will be made in every police range
इटावा पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह गत मंगलवार को कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के साथ यहां पहुंचे थे। रात में ही उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया और बुधवार सुबह उन्होंने सबसे पहले लायन सफारी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर महिला रिक्रूट आरक्षियों की परेड की सलामी ली। यहां उन्होंने महिला रिक्रूट के ठहरने और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन सभागार में इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद व औरैया जिलों के पुलिस कप्तानों व जिले के पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
DGP said forensic labs will be made in every police range
इटावा पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के चलते इस साल गंभीर प्रकृति के अपराधों में काफी कमी आई है। डकैती मामलों में 32 प्रतिशत, लूट में 31.18 प्रतिशत, हत्या में 9.46 प्रतिशत, बलवा में 35.11 प्रतिशत और बलात्कार के मामलों में 28.06 प्रतिशत की कमी रही है। डीजीपी ने कहा कि हर साल प्रदेश में राजनीतिक व धार्मिक 70 हजार से अधिक संख्या में जलूस निकलते हैं।

उन पर प्रभावी कंट्रोल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराना सरल हुआ है। महिलाओं के प्रति अपराधों में खास गंभीरता बरती जा रही है। त्वरित गति से दोषियों को सजा दिलाने में भी पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। इससे संगठित अपराध प्रदेश से गायब हुआ है। पुलिस कर्मियों के व्यवहार में 40 प्रतिशत तक सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
DGP said forensic labs will be made in every police range
इटावा पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके अभी तक के प्रयासों से वह संतुष्ट नहीं हैं। आगे और तेजी से कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन मोहित अग्रवाल, एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एसपी औरैया सुनीति सिंह, एसएसपी फिरोजाबाद सचेंद्र पटेल, एसपी कन्नौज महेंद्र प्रताप सिंह के अलावा एएसपी सिटी रामयश सिंह, ग्रामीण ओमवीर सिंह, क्राइम महेश अत्रि मौजूद रहे।
विज्ञापन
DGP said forensic labs will be made in every police range
पुलिस लाइन में महिला प्रशिक्षु आरक्षी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के विसरा परीक्षण में देरी से जुड़ी खबरों को सही माना 
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान डीजीपी ने विभाग में संसाधनों की कमी की बात स्वीकारते हुए कहा कि अब बर्बरतापूर्ण व्यवहार की जगह वैज्ञानिक आधार पर विवेचनाओं का जमाना है। सुप्रीमकोर्ट की गाइड लाइन व मानवीय अधिकारों के मद्देनजर मामलों की जांचें हो रही हैं।

अमर उजाला के विसरा परीक्षण में देरी से जुड़ी बात सही मानते हुए उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी का सबसे अधिक प्रभाव फोरेंसिक जांच पर ही पड़ रहा है। इसीलिए निर्णय लिया है कि एक से डेढ़ साल के भीतर प्रदेश के सभी 18 पुलिस परिक्षेत्रों में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी खोलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed