फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सरकार' 'सवर्ण' और 'राम मंदिर' पर देवकीनंदन ठाकुर का अबतक का सबसे बड़ा बयान, निशाने पर नेता

Sun, 18 Nov 2018 08:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Devkinandan thakur statement on BJP and Ram temple
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने शनिवार को यूपी के कानपुर में कहा कि उनके लिए राम मंदिर और कथा महत्वपूर्ण हैं। राम के भारत में राम को थोड़ी सी जगह देने के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। बोले कि मैं कभी पार्टी नहीं बनाऊंगा, न ही कभी चुनाव लडूंगा। उन्हें जो भी कार्य करने होंगे वह अखंड भारतीय मिशन के माध्यम से करेंगे।


 
Devkinandan thakur statement on BJP and Ram temple
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा राम मंदिर बनने के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार संसद के शीत कालीन सत्र में मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लेकर आए ताकि यह पता लगे कि कौन राम-मंदिर के साथ है और कौन खिलाफ। इससे सबके इरादे जनता के सामने होंगे। राम-मंदिर का निर्माण होने से देश को मानवता सीखने का मौका मिलेगा। विदेशी आक्रमणकारियों ने मंदिर का विध्वंस कर वहां निर्माण कराया था। 
 
Devkinandan thakur statement on BJP and Ram temple
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा भाजापा जब केंद्र में नहीं होती है तो सवर्णों से भीख मांगती है और जब केंद्र में आ जाती है, तो सवर्णों को भूल जाती है। आगरा में हुई गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा यदि मुझे राजनीति करनी होती या पार्टी बनानी होती, तो जब मुझे हिरासत में लिया गया तब मैं कुछ करता। वह सबसे अच्छा मौका था। पूरा देश मेरे साथ था, पर मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं कुछ दिन बाद ही कथा कहने के लिए अमेरिका चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devkinandan thakur statement on BJP and Ram temple
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में हुए परिवर्तन के लिए उन्होंने कहा कि मैं इस एक्ट का विरोध नहीं कर रहा हूं। मेरा कहना है कि बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, जांच के बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए। मैं दलित भाइयों के विरोध में नहीं हूं, और सवर्ण भाइयों का साथ भी नहीं छोड़ा है। देवकीनंदन ने कहा नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए समाज को बांट रहे हैं। उन्होंने नेताओं पर देश को बांटने के आरोप लगाये।

 
विज्ञापन
Devkinandan thakur statement on BJP and Ram temple
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी में प्रदूषण पर देवकी नंदन ठाकुर ने कहा गंगा सिर्फ एक नदी नही हैं। यह हमारी जीवन धारा है। यह हमारी संस्कृति और हजारों  साल पुरानी हिन्दू सभ्यता का प्रमाण है। गंगा को साफ करने में सरकार ने अरबों रुपये पानी की तरह बहा दिए पर इसका कोई नतीजा नहीं निकला। कानपुर में गंगा की हालत देख कर मन द्रवित हो जाता है। कैसे यहां के लोग अपना मल मूत्र जीवनदायनी नदी में प्रवाहित होने दे सकते हैं। गंगा नदी में प्रदूषण को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed