फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर स्ट्राइक का मातम पाकिस्तान की जगह विपक्षी दल मना रहे हैं, साइकिल को खंड-खंड करना है- केशव प्रसाद

Thu, 04 Apr 2019 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets akhileh yadav and mayawati lok sabha election 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शाहाबाद की बड़ी फील्ड पर बुधवार को आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई को सपा-बसपा-कांग्रेस गई का नारा सुनाई देगा। इसके बाद तिहाड़ जेल में भ्रष्टाचारियों के लिए जगह कम पड़ जाएगी। युवाओं से उन्होंने सवाल किया कि गोली का जवाब गोले से देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या संसद में आंख मारने वाला।
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets akhileh yadav and mayawati lok sabha election 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए लक्ष्मी की जरूरत होती है। लक्ष्मी साइकिल पर बैठकर नहीं, कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस साइकिल को जनता ने पंचर कर दिया था, अब उसे खंड-खंड कर देना है।
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets akhileh yadav and mayawati lok sabha election 2019
केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ जांचें शुरू हुईं तो लोग बेल कराने लगे। बेल कराने वालों को कभी तो जेल जाना ही पड़ेगा। कांग्रेस की पिछली सरकारों का 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने का दावा उन्होंने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets akhileh yadav and mayawati lok sabha election 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
कहा कि एयर स्ट्राइक का मातम पाकिस्तान की जगह विपक्षी दल मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत करने के लिए एक भी दिन आराम नहीं किया। अब उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ता हर रोज 10-10 घंटे काम करें। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets akhileh yadav and mayawati lok sabha election 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी में सुबह 11 बजे से ही आयोजन स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को प्यास ने बहुत सताया। कार्यकर्ताओं की परेशानी को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने चर्चा की और फिर कुछ ही देर में पानी के पाउच और बोतल आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed