शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने के लिए कानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को करीब डेढ़ घंटा तक इंतजार करना पड़ा। करीब 12 बजे तिलक हॉल से जुलूस की शक्ल में चलकर श्रीप्रकाश का काफिला 12 बजकर 40 मिनट पर कचहरी पहुंच गया।
2 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
12 बजकर 15 मिनट पर राहु काल की शुरुआत होने के कारण श्रीप्रकाश अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला के चेंबर में करीब आधा घंटा तक बैठे रहे। करीब एक बजकर 15 मिनट पर वह डीएम कार्यालय आए। इसके बाद श्रीप्रकाश डीएम दफ्तर के सामने एक कमरे में सीट पर बैठ गए।
3 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
एक बजकर 44 मिनट पर राहु काल खत्म होने पर उन्होंने नामांकन सेट भरने की प्रक्रिया शुरू की। 2 बजकर 07 मिनट पर पहला सेट दाखिल किया। इसके करीब 25 मिनट बाद 2 बजकर 32 मिनट पर दूसरा सेट दाखिल किया।
4 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
डीएम विजय विश्वास पंत सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट में बैठे रहे। दोपहर 12:40 बजे जिलाधिकारी को सूचना मिली कि श्रीप्रकाश कलक्ट्रेट गेट में आ चुके हैं। ठीक 1:15 बजे श्रीप्रकाश डीएम दफ्तर में आए। भारी भीड़ उनके साथ कलक्ट्रेट में घुसने लगी तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।
5 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
फिर भी 15-20 लोग उनके साथ अंदर आ गए। नामांकन के लिए पहुंचे श्रीप्रकाश की बांह में लाल चूनर बंधी थी। माथे पर टीका था। चेहरे पर काफी थकावट दिख रही थी। कानपुर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्रा, विधायक सोहिल अंसारी, संजीव दरियाबादी आदि साथ में थे। ठीक 2 बजकर पांच मिनट पर वह नामांकन दाखिल करने कोर्ट में गए। एक घंटे बाद 3 बजकर 08 मिनट पर बाहर निकले।