उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के नामांकन जुलूस में पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान किया। जुलूस के बड़े चौराहे पर पहुंचने पर वहां पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
2 of 5
सांसद साक्षी महाराज का नामांकन जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
रथ पर सवार डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के एक बड़े नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने भारत को सबसे ताकतवर देश बना दिया है।
3 of 5
सांसद साक्षी महाराज का नामांकन जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बोले, भारत के संपूर्ण विकास के लिए यह आवश्यक है कि नरेंद्र मोदी ही देश के पुन: प्रधानमंत्री बने।
4 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (फाइल फोटो)
इसके बाद वह बड़े चौराहे से ही वापस लखनऊ चले गए। इस दौरान रोड शो भी निकाला गया। इसके बाद साक्षी महाराज ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया।
5 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (फाइल फोटो)
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह, सह प्रभारी अवनीश, अवध क्षेत्र के महामंत्री नीरज सिंह, राजकिशोर रावत आदि मौजूद रहे।