फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदगी के जख्म न सह सकी लाडो: असहनीय दर्द...घिनौनी यादों के साथ छोड़ी दुनिया, मां बोली- बिटिया का क्या था कसूर

Sun, 28 May 2023 05:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 05:41 AM IST
विज्ञापन
Death of three year old innocent in Kanpur, left the world with unbearable pain and disgusting memories
कानपुर में तीन साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

भगवान जी... मेरी क्या गलती थी, अभी तो मैं दुनिया को समझ भी न पाई थी। उम्र के महज तीसरे साल में ऐसी घिनौनी तस्वीर देखने को मिली कि अब आपसे प्रार्थना है कि अगले जन्म में मुझे बेटी बनाकर न भेजना। कुछ इन्हीं तरह के सवालों को लेकर तीन साल की लाडो ने दुनिया से विदाई ली।

बिटिया ने भगवान से जरूर पूछा होगा कि मैंने तो केवल तीन साल ही बिताए थे। मंमी-पापा के साथ अभी तक तो मैं ठीक से घुलमिल भी न पाई थी और आपने मुझे अपने पास बुला लिया। जिस असहनीय दर्द से मैं गुजरी हूं न भगवान जी, अब आपसे यही प्रार्थना है कि किसी और बेटी के साथ ऐसा न होने देना।

इस घिनौने कृत्य के बाद मैं चार घंटे तक बेसुध लहूलुहान अवस्था में पड़ी रही थी। दिमाग में डर और शरीर की चोटों का असहनीय दर्द जो मैंने सहा है, ऐसा किसी भी बेटी के साथ न हो। इलाज के दौरान धीरे-धीरे मेरी सांसें मुझे अलविदा कहती जा रही थीं, पहले आंत, फिर गुर्दे और फिर एक-एक करके अंग काम करना बंद कर रहे थे।

Death of three year old innocent in Kanpur, left the world with unbearable pain and disgusting memories
कानपुर में तीन साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

सारे अंगों ने काम करना बंद किया
शरीर सुन्न पड़ता जा रहा था। पापा-मंमी रो रहे थे और मैं चुपचाप पड़ी सब अपनी आंखों से देख रही थी। महज तीन साल की उम्र में मैंने जन्म के दौरान मनाई गईं खुशियां भी देख लीं और विकृत होते समाज का चेहरा भी। चलिए भगवान जी, अब मुझे यहां से ले चलिए।

Death of three year old innocent in Kanpur, left the world with unbearable pain and disgusting memories
कानपुर में तीन साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

मां का आरोप- दो दिन पहले हो गई थी बेटी की मौत, डॉक्टरों ने छिपाया
दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जान गंवाने वाली मासूम की मां ने बिलखते हुए हैलट अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का आरोप है कि बेटी की मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी। जिम्मेदार डॉक्टर शहर में वीआईपी मूवमेंट होने के चलते बेटी की मौत को छिपाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death of three year old innocent in Kanpur, left the world with unbearable pain and disgusting memories
कानपुर में तीन साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
हैलट में बच्ची की मौत की खबर से मां का हाल बेहाल हो गया। मां का आरोप लगाया है कि दो दिन पहले उन्होंने डॉक्टरों से बेटी को दिखाने का आग्रह किया तो कोई कुछ नहीं बोला। उसका हालचाल तक नहीं बताया। वह आखिरी बार अपनी बच्ची से बात तक नहीं कर पाईं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि बच्ची की मौत कब हुई थी।

विज्ञापन
Death of three year old innocent in Kanpur, left the world with unbearable pain and disgusting memories
कानपुर में तीन साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

आखिर मेरी मासूम बच्ची का कसूर क्या था
बेटी की मौत से आहत मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया, लेकिन मां की हालत देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। वह लोगों से पूछती रही कि आखिर मेरी मासूम बच्ची का कसूर ही क्या था...जो उसे मुझसे छीन लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed