फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही चिता पर जल रहे थे पति-पत्नी के शव, उठती लपटों ने लोगों की आत्मा को झकझोर दिया, देखिए तस्वीरें

Thu, 20 Jun 2019 06:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Death of husband and wife in Fatehpur bus accident
पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता में मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फतेहपुर के सठिगवां रोड में बुधवार को बस व ट्रक के बीच दुर्घटना के शिकार हुए भीतरगांव क्षेत्र के मलखानपुर निवासी पति-पत्नी के शव बुधवार देर रात 1 बजे गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों ने गुरुवार को गांव किनारे ही अपने पैतृक खेतों में एक ही चिता सजाकर दोनों को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार कर दिया।
Death of husband and wife in Fatehpur bus accident
पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बुधवार दोपहर फतेहपुर के सठिगंवा के पास निजी बस व ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी थी। मृतकों में भीतरगांव क्षेत्र के मलखानपुर गांव निवासी वायुसेना में अफसर अरविन्द यादव के पिता बाबूराम यादव (67) और माता सुशीला यादव (65) भी शामिल थीं।
Death of husband and wife in Fatehpur bus accident
पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता में मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
डीएम फतेहपुर द्वारा डाक्टरों के विशेष पैनल द्वारा रात में ही पीएम कराने के बाद दोनों के शव बुधवार देर रात 1 बजे गांव आए। शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Death of husband and wife in Fatehpur bus accident
पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता में मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
रात के सन्नाटे में बड़े बेटे मनोज यादव, छोटा बेटा अरविन्द (वायु सैनिक) के साथ दोनो बेटियों रेश्मा और रेनू और परिवारीजनों के रोने-बिलखने की आवाज रात के सन्नाटे में दूर-दूर तक सुनाई देती रहीं।
विज्ञापन
Death of husband and wife in Fatehpur bus accident
पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता में मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह घर से बाबूराम के साथ पत्नी सुशीला की एक साथ अर्थी उठी । दोनों के शवों को गांव किनारे पैतृक खेत ले जाया गया, जहां दोनों के लिए एक ही चिता सजाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed