{"_id":"5aa7fda84f1c1b27088b4fea","slug":"akhilesh-yadav-statement-about-laptop-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्याें अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी पर तंज अाैैर कहा ये शिक्षा का विषय है, भिक्षा का नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्याें अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी पर तंज अाैैर कहा ये शिक्षा का विषय है, भिक्षा का नहीं...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साेशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वाे समय-समय पर अपने ट्वीट के जरिए बीजेपी सरकार पर हमला बाेलते रहते हैं। हाल ही में उन्हाेंने फिर से ट्वीट के जरिए प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने लैपटॉप बाँटे थे
अखिलेश यादव ने कहा जिन बच्चों को हमने लैपटॉप बाँटे थे आज वो और भी होनहार हो रहे हैं। उनकी जानकारी भी बढ़ी है और आत्मविश्वास भी, यही हमारा उद्देश्य था। ये शिक्षा का विषय है, भिक्षा का नहीं। ज्ञात हाे अखिलेश ने प्रदेश में अपनी सरकार बनने के बाद लैपटॉप बाँटे थे।
जिन बच्चों को हमने लैपटॉप बाँटे थे आज वो और भी होनहार हो रहे हैं. उनकी जानकारी भी बढ़ी है और आत्मविश्वास भी, यही हमारा उद्देश्य था. ये शिक्षा का विषय है, भिक्षा का नहीं. सरकार अपनी सोच बड़ी और आधुनिक करते हुए लैपटॉप बाँटे और घोषणापत्र के वादे को निभाए या कह दे कि ये भी जुमला था. pic.twitter.com/eEtoCcna2e
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2018
लैपटॉप मिलने के बाद खुशी मनाते बच्चे
अखिलेश ने कहा प्रदेश की सरकार अपनी सोच बड़ी और आधुनिक करते हुए लैपटॉप बाँटे और घोषणापत्र के वादे को निभाए या कह दे कि ये भी जुमला था। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में बच्चाें काे लैपटॉप देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चाें के साथ अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था 'श्रीमती जया बच्चन जी पर की गयी अभद्र टिप्पणी के लिए हम भाजपा के श्री नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते है। ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके ख़िलाफ कदम उठाये। महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।